बैन के बाद पृथ्वी शॉ की शानदार वापसी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जमाया तूफानी अर्धशतक

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की तरफ से खेलते हुए पृथ्वी ने 39 गेंद पर 63 रन की पारी खेली। इस पारी के दम पर असम के खिलाफ मुंबई ने 5 विकेट पर 205 रन का स्कोर खड़ा किया।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 02:43 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 02:43 PM (IST)
बैन के बाद पृथ्वी शॉ की शानदार वापसी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जमाया तूफानी अर्धशतक
बैन के बाद पृथ्वी शॉ की शानदार वापसी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जमाया तूफानी अर्धशतक

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने प्रतिबंध के बाद वापसी करते हुए शानदार अर्धशतक जमाया है। रविवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali) में मुंबई की तरफ से खेलते हुए पृथ्वी ने 39 गेंद पर 63 रन की पारी खेली। इस पारी के दम पर असम के खिलाफ मुंबई ने 5 विकेट पर 205 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में असम की टीम 8 विकेट पर 123 रन ही बना पाई। मुकाबला मुंबई ने 83 रन से अपने नाम किया।

भारतीय टेस्ट टीम के युवा ओपनर पृथ्वी शॉ ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की तरफ से लगाए गए 8 महीने के बैन के बाद वापसी की है। बीसीसीआई के टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की तरफ से पृथ्वी ने अर्धशतक जमाते हुए शानदार वापसी की है।

पृथ्वी का धमाकेदार अर्धशतक

असम के खिलाफ खेलने उतरे पृथ्वी ने आदित्य तरे के साथ मिलकर पारी की शुरुआत की। बैन के बाद पहली बार मैदान पर उतरे पृथ्वी ने बेहतरीन आगाज किया और महज 32 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। 39 गेंद का सामना करते हुए उस युवा ने 63 रन की तेज पारी खेली। इस पारी में पृथ्वी के बल्ले से 7 चौके और 2 छक्के लगाए। पृथ्वी की इस पारी के दम पर ही मुंबई ने 205 रन का स्कोर खड़ा किया।

पृथ्वी पर लगा था 8 महीने का बैन

डेप टेस्ट में फेल होने की वजह से पृथ्वी शॉ पर 8 महीने क्रिकेट खेलने का प्रतिबंध लगाया गया था। जुलाई में बीसीसीआई ने पृथ्वी पर यह बैन लगाया था। 16 नवंबर को उनके उपर लगाया गया 8 महीने का प्रतिबंध खत्म हुआ है। मुंबई की टीम में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए पृथ्वी का चयन किया गया है। अपने पहले ही मैच में उन्होंने तेज अर्धशतक जमाकर वापसी को यादगार बनाया।  

chat bot
आपका साथी