गप्टिल के आगे फीके पड़े कुशल परेरा, श्रीलंका को पहले वनडे में न्यूजीलैंड ने 45 रन से हराया

न्यूजीलैंड ने पहले वनडे क्रिकेट मैच में श्रीलंका को 45 रन से हरा दिया।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Thu, 03 Jan 2019 07:11 PM (IST) Updated:Thu, 03 Jan 2019 07:11 PM (IST)
गप्टिल के आगे फीके पड़े कुशल परेरा, श्रीलंका को पहले वनडे में न्यूजीलैंड ने 45 रन से हराया
गप्टिल के आगे फीके पड़े कुशल परेरा, श्रीलंका को पहले वनडे में न्यूजीलैंड ने 45 रन से हराया

माउंगानुई। न्यूजीलैंड ने पहले वनडे क्रिकेट मैच में श्रीलंका को 45 रन से हरा दिया। इस जीत में मार्टिन गप्टिल ने अपनी टीम के लिए 139 गेंदों पर 138 रन की शानदार पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने तीन मैचों की वडने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। अब अगला मैच पांच जनवरी के खेला जाएगा। 

इस मैच में बे ओवल पर न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 371 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम 49वें ओवर में 326 रन पर ऑलआउट हो गई। निरोशन डिकवेला (76) और दनुष्का गुणातिलके (43) ने पहले विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी की। इसके बाद कुशल ने अपना चौथा शतक पूरा किया और टीम की जीत के लिए पूरा जोर लगाया लेकिन अन्य बल्लेबाजों के असहयोग से वह अपनी टीम को लक्ष्य तक नहीं ले जा सके। कुशल परेरा ने 86 गेंदों पर तेज 102 रन की पारी खेली। नीशाम को 3 जबकि ट्रेंट बोल्ट, लोकी फर्ग्यूसन और ईश सोढ़ी को 2-2 विकेट मिले।

इससे पहले कीवी टीम को ब़़डे स्कोर तक पहुंचाने में नीशाम के अलावा अपना 14वां शतक लगाने वाले गुप्टिल, केन विलियम्सन (76) और रॉस टेलर (54) की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। 24वां रन बनाते ही 160वें मैच में अपने 6 हजार रन पूरे करने वाले गुप्टिल ने विलियम्सन के साथ 163 और टेलर के साथ 88 रन की साझेदारी की।

वनडे इतिहास में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे महंगा ओवर : परेरा ने वनडे इतिहास में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे महंगा ओवर फेंका है। उनके ओवर में नीशाम ने 5 छक्के समेत 34 रन बटोरे। वनडे क्रिकेट के सबसे महंगे ओवर का रिकॉर्ड नीदरलैंड्स के बोल वान बंग के नाम है। विश्व कप 2007 में दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स ने बुंगे के ओवर में 6 छक्के जड़कर 36 रन बटोरे थे।

नीशाम चूके : नीशाम को मात्र 13 गेंदों की अपनी पारी में एक गेंद और मिल गई होती तो वह वनडे इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन सकते थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अभी यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के एबी  डिविलियर्स ने नाम है, जिन्होंने 16 गेंद में अर्धशतक लगाया था।  

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी