IPL 10: मुंबई बनी प्लेऑफ की चैंपियन, कोलकाता को 10 रनों से हराया

आइपीएल में कोलकाता और मुंबई के बीच मैच जारी है।

By Bharat SinghEdited By: Publish:Sat, 13 May 2017 07:36 PM (IST) Updated:Sun, 14 May 2017 12:08 AM (IST)
IPL 10: मुंबई बनी प्लेऑफ की चैंपियन, कोलकाता को 10 रनों से हराया
IPL 10: मुंबई बनी प्लेऑफ की चैंपियन, कोलकाता को 10 रनों से हराया

नई दिल्ली, जेएनएन। आइपीएल 10 में शनिवार को कोलकाता और मुंबई की टीम के बीच ईडन गार्डंस में पहले नंबर के पायदान के लिए अहम मुकाबला खेला गया। मुंबई के 173 रनों के जवाब में कोलकाता ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। मुंबई ने इस मैच 9 रनों से जीत दर्ज कर आइपीएली की नंबर 1 टीम के रूप में प्लेऑफ में एंट्री की है। 

हार्दिक और विनय कुमार ने किया कमाल

मुंबई के लिए हार्दिक पांड्या और टिम साउदी ने अच्छी गेंदबाजी की। साउदी ने सुनील नरेन को आउट कर कोलकाता को पहला झटका दिया। उन्होंने नरेन को 00 के स्कोर पर हार्दिक पांड्या के हाथों कैच करवाया। मिचेल जॉनसन ने गौतम गंभीर (21) को पोर्लाड के हाथों कैच करवाकर मुंबई को दूसरा झटका दिया। रॉबिन उत्थपा (02) को कर्ण शर्मा ने रोहित शर्मा के हाथों कैच करवाकर कोलकाता को तीसरा झटका दिया। अगले ही ओवर में विनय कुमार ने क्रिस लिन (26 रन) को सचित (स्थानापन्न खिलाड़ी) के हाथों कैच करवाकर कोलकाता के शीर्ष क्रम को समेटने का काम किया। यूसुफ पठान (20) को विनय कुमार ने हार्दिक पांड्या के हाथों कैच करवाया।

हार्दिक पांड्या ने कॉलिन डी ग्रैंडहोम (29) को बोल्ड कर कोलकाता को छठा झटका दिया। हार्दिक ने ही मनीष पांडे को सचित (स्थानापन्न खिलाड़ी) के हाथों कैच आउट करवाकर कोलकाता को सातवां झटका दिया। साउदी ने कुलदीप यादव (16) को सचित के हाथों कैच करवाकर कोलकाता को आठवां झटका दिया। 

बोल्ट ने लिए 2 अहम विकेट

कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मुंबई ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। मुंबई को पहला झटका ट्रेंट बोल्ट ने दिया। उन्होंने लेंडल सिमंस (00) को सुनील नरेन के हाथों कैच करवाया। इसके बाद अंकित राजपूत ने रोहित शर्मा (27 रन) को एलबीडब्ल्यू आउट कर मुंबई को दूसरा झटका दिया। सौरभ तिवारी (52) दुर्भाग्यशाली रहे और उन्हें उमेश यादव ने रन आउट किया। अंबाती रायडू (63) को कुलदीप यादव ने उत्थपा के हाथों स्टंप करवाया। कीरोन पोलार्ड (13 रन) ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने, उन्हें उमेश यादव ने कैच किया।

कोलकाता में 1 और मुंबई में 6 बदलाव

कोलकाता की टीम में क्रिस वोक्स एड़ी में चोट लगने की वजह से बाहर थे, उनकी जगह ट्रेंट बोल्ट टीम में थे। मुंबई की टीम में छह बदलाव थे। अंबाती रायडू की चोट के बाद वापसी हुई। क्रुणाल पांड्या और मिचेल जॉनसन भी वापस आए थे। इनके अलावा विनय कुमार, सौरभ तिवारी और टिम साउदी भी टीम में थे। 

आइपीएल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी