अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में युवा भारतीय टीम की धमाकेदार एंट्री

अनमोलप्रीत सिंह (72) और सरफराज खान (59) की शानदार पारियों की बदौलत भारतीय टीम ने अंडर-19 विश्व कप में श्रीलंका को 97 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। अब तीन बार की चैंपियन भारत का 14 फरवरी को फाइनल में मुकाबला वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच होने वाले

By sanjay savernEdited By: Publish:Tue, 09 Feb 2016 03:38 PM (IST) Updated:Tue, 09 Feb 2016 06:52 PM (IST)
अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में युवा भारतीय टीम की धमाकेदार एंट्री

मीरपुर। अनमोलप्रीत सिंह (72) और सरफराज खान (59) की शानदार पारियों की बदौलत भारतीय टीम ने अंडर-19 विश्व कप में श्रीलंका को 97 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। अब तीन बार की चैंपियन भारत का 14 फरवरी को फाइनल में मुकाबला वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच होने वाले सेमीफाइनल मैच के विजेता टीम से होगी।

श्रीलंका द्वारा पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने पर भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 267 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 42.4 ओवर में 170 रन पर ढेर हो गई।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत खराब रही। मध्यप्रदेश के तेज गेंदबाज आवेश खान ने पहले ही ओवर में ओपनर आविष्का फर्नांडो (4) को एलबीडल्ब्यू करके भारत को पहली सफलता दिलाई। श्रीलंका की पारी को दूसरा झटका भी जल्द लगा। आवेश खान के सटीक थ्रो पर कवीन बंडारा (2) रनआउट हो गए।पारी के 10वें ओवर में राहुल बाथम ने भारत को सबसे बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने श्रीलंकाई कप्तान चरिथ असालंका (6) को मिडऑन पर महिपाल लोमरोर के हाथों लपकवाया।

कमिंडु मेंडिस (39) और शमू अशन (38) ने श्रीलंकाई पारी को संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी की, तभी मयंक डागर ने मेंडिस को सुंदर के हाथों कैच कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। अशन को ईशान किशन और सरफराज खान ने संयुक्त प्रयास की बदौलत रनआउट करके श्रीलंका को बैकफुट पर धकेल दिया।

इसके बाद आवेश ने विशाद रंडिका (28) को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। खलीद अहमद ने वनिडु हसरंगा (8) को आवेश के हाथों की शोभा बनाया। दमिथ सिल्वा (24) को सुंदर ने क्लीन बोल्ड किया। थिलन मिनेश (7) को डागर ने खान के हाथों झिलवाया। अशिथ फर्नांडो (0) को डागर ने अनमोलप्रीत सिंह के हाथों झिलवाकर भारत के फाइनल में प्रवेश पर मुहर लगा दी।

इससे पहले भारत ने अनमोलप्रीत सिंह (72), सरफराज अहमद (59) और वॉशिंगटन सुंदर (43) की उम्दा पारियों की बदौलत सम्मानजनक स्कोर बनाया। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 27 रन के स्कोर पर दोनों ओपनर पैवेलियन लौट गए। रिषभ पंत (14) को फर्नांडो ने तथा कप्तान ईशान किशन (7) को कुमार ने पैवेलियन भेजा।

इसके बाद सरफराज खान और अनमोलप्रीत सिंह ने भारतीय पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी की। सरफराज ने 71 गेंदों में 6 चौके व एक छक्के की मदद से अर्धशतक जमाया। फर्नांडो ने अशान के हाथों कैच कराकर उनकी पारी का अंत किया। वहीं अनमोल ने भी शानदार अर्धशतक जमाया। उन्होंने 92 गेंदों में 6 चौके व एक छक्के की मदद से 72 रन बनाए। निमेश ने विकेटकीपर रंडिका के हाथों कैच कराकर उनकी चमकीली पारी का अंत किया।

वॉशिंगटन सुंदर (43) और अरमान जाफर (29) ने तेजी से रन बंटोरते हुए भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। श्रीलंका की तरफ से अशिथ फर्नांडो ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। लहिरू कुमार और थिलान निमेश को दो-दो विकेट मिले।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी