मुंबई ने जीत के रूप में सचिन को दिया बर्थडे गिफ्ट

ईडेन गार्डन में आईपीएल 6 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सचिन के जन्मदिन पर उन्हें जीत के रूप में तोहफा दिया। मुंबई ने इस मैच में मेजबान केकेआर को एक गेंद शेष रहते 5 विकेट से मात दी।

By Edited By: Publish:Thu, 25 Apr 2013 12:08 AM (IST) Updated:Thu, 25 Apr 2013 12:08 AM (IST)
मुंबई ने जीत के रूप में सचिन को दिया बर्थडे गिफ्ट

कोलकाता। ईडेन गार्डन में आईपीएल 6 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सचिन के जन्मदिन पर उन्हें जीत के रूप में तोहफा दिया। मुंबई ने इस मैच में मेजबान केकेआर को एक गेंद शेष रहते 5 विकेट से मात दी।

मेजबान कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवरों में छह विकेट खोते हुए 159 रनों का स्कोर खड़ा किया। इस पारी में जैक्स कालिस ने सर्वाधिक 37 रनों का योगदान दिया वहीं मुंबई की तरफ से जॉनसन, मलिंगा और ओझा ने 2-2 विकेट हासिल किए।

जवाब में उतरे मुंबई के बल्लेबाजों की शुरुआत खराब रही और बर्थडे बॉय सचिन तेंदुलकर 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लेकिन ओपनर ड्वेन स्मिथ ने सीजन 6 में अपना आगाज हाफ सेंचुरी के साथ किया और आउट होने से पहले धुआंधार 62 रन बनाते हुए मुंबई को जीत की राह पर रख दिया। कार्तिक भी 7 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए लेकिन अंत में रोहित शर्मा के 34 रन और कीरोन पोलार्ड के धुआंधार 33 रनों की बदौलत मुंबई ने 19.5 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। ड्वेन स्मिथ मैन ऑफ द मैच रहे। इस मैच में मुंबई के कप्तान रिकी पोंटिंग नहीं खेले। पोंटिंग की जगह युवा भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने मुंबई की कमान संभाली। मुंबई की टीम से मुनफ पटेल और बुमराह को आराम दिया गया जबकि उनकी जगह प्रज्ञान ओझा और यजवेंद्र चहल को मौका दिया गया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी