DC vs MI: Rishabh Pant ने बीच मैदान पर की पतंगबाजी, रोहित ने भी किया कुछ ऐसा कि फैंस बोले- पैसा वसूल है बॉस...

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस की पारी के शुरुआत में ही मैदान पर एक कटी पतंग अचानक से गिरी और रोहित शर्मा ने विकेटकीपिंग कर रहे पंत (Rishabh Pant) को वो पतंग दी। पंत उस पंत को उड़ाते हुए दिखे। यह पल कैमरामेन ने कैमरे में कैद कर लिया और तुरंत वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी।

By Priyanka Joshi Edited By: Priyanka Joshi Publish:Sat, 27 Apr 2024 08:07 PM (IST) Updated:Sat, 27 Apr 2024 08:07 PM (IST)
DC vs MI: Rishabh Pant ने बीच मैदान पर की पतंगबाजी, रोहित ने भी किया कुछ ऐसा कि फैंस बोले- पैसा वसूल है बॉस...
DC vs MI: Rishabh Pant ने बीच मैदान पर की पतंगबाजी

HighLights

  • DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 10 रन से हराया
  • DC vs MI: ऋषभ पंत बीच मैदान पर पंतग उड़ाते नजर आए
  • DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स ने दर्ज की मौजूदा सीजन में अपनी पांचवीं जीत

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की भिड़ंत मुंबई इंडियंस (MI) से हुई, जिसमें ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की अगुवाई वाली दिल्ली टीम ने 10 रन से जीत हासिल की। इस मैच में एक मजेदार वाक्या देखने को मिला।

मुंबई इंडियंस की पारी के दौरान बीच मैदान ऋषभ पंत कटी पतंग उड़ाते हुए नजर आए। रोहित शर्मा क्रीज पर मौजूद थे और उन्होंने पंत को पतंग दी और पूरे स्टेडियम में बैठे दर्शक पंत को देख काफी खुश हुए। इसका वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Rishabh Pant बीच मैदान पंत उड़ाते हुए आए नजर, फैंस ने जमकर लिए मजे

दरअसल, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस की पारी के शुरुआत में ही मैदान पर एक कटी पतंग अचानक से गिरी और रोहित शर्मा ने विकेटकीपिंग कर रहे पंत (Rishabh Pant) को वो पतंग दी। पंत उस पंत को उड़ाते हुए दिखे। यह पल कैमरामेन ने कैमरे में कैद कर लिया और तुरंत वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। पंत के हाथ से पतंग अंपायर लेकर चले गए। वायरल वीडियो को देख फैंस जमकर मजाक उड़ा रहे है। फैंस का कहना है कि ये नजारा देख उनका पूरा पैसा वसूल हो गया हैं।

Delhi Capitals ने जीता IPL 2024 में अपना पांचवां मैच

दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 10 रन स हराया और इस जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने अपना 13 साल पुराना रिकॉर्ड धराशायी किया। दिल्ली की टीम ने आईपीएल के इतिहास में अपना सर्वाधिक स्कोर खड़ा किया। जैक फ्रेजर मेकगर्क की तूफानी बैटिंग के दम पर दिल्ली की टीम यह कारनाा कर सकी। पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 257 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई की टीम 247 रन ही बना सकी।

Rohit Sharma giving Rishabh Pant the kite - Pant flying it. 😄👌 pic.twitter.com/uqxmmcLBGE— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 27, 2024

chat bot
आपका साथी