मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 102 रनों से दी शिकस्त, देखें तस्वीरें

आइपीएल के 41वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता को 102 रनों से हराया।

By Pradeep SehgalEdited By: Publish:Wed, 09 May 2018 05:42 PM (IST) Updated:Thu, 10 May 2018 10:19 AM (IST)
मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 102 रनों से दी शिकस्त, देखें तस्वीरें
मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 102 रनों से दी शिकस्त, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली, जेएनएन। आइपीएल 11 के 41वें मुकाबले में बुधवार को मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 102 रनों से हराया, इसके साथ ही मुंबई इंडियंस ने अब तक आइपीएल इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। मुंबई ने इस मैच में कोलकाता को 102 रन से हराया। कोलकाता में खेले गये इस मैच में केकेआर के कप्तान  दिनेश कार्तिक ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं  रोहित शर्मा के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए हैं। 

 मुंबई की ओर से हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट लिये। हार्दिक ने 3 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट लिये। तो वहीं क्रुणाल ने 3.1 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट लिया। जीत के बाद कप्तान रोहित के साथ जश्न मनाते पांड्या बंधु।

           

नही चले सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन और सुनील नरेन।

            

बल्लेबाजी में प्रमोट कर ऊपर भेजे गये आंद्रे रसेल भी नहीं चल सके। रसेल ने आइपीएल के शुरुआती मैचों में धाकड़ पारियां खेली थीं, लेकिन वो भी फ्लॉप रहे।

          

नीतीश राणा ने सर्वाधिक 21 रन बनाए।

            

 इसके पहले मुंबई इंडियंस की ओर से बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजे गये ईशान किशन ने बेहतरीन पारी खेलते हुए शानदार अर्धशतक लगाया। जिससे उनकी टीम 200 के आंकड़े तक पहुंची।

              

सूर्य कुमार यादव ने अपनी टीम के लिए एक बार फिर बेहतरीन शुरुआत दी लेकिन वो आज 36 रन ही बना सके उन्होंने पहले विकेट के लिये लुईस के साथ मिलकर 46 रन जोड़े थे।

           

IPL की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

आइपीएल का पूरा शेड्यूल देखने के लिए यहां क्लिक करें

कप्तान रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिये 36 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

  

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी