'मैं हूं वो लकी...' MS Dhoni से खास गिफ्ट मिलने के बाद वायरल हुई नन्ही बच्ची, मेहर ने बताया क्या है उसका सपना

MS Dhoni मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार्दिक की गेंद पर धोनी ने तीन लगातार सिक्स लगाए थे। ड्रेसिंग रूम में वापस जाते समय धोनी ने एक और चमत्कार किया था। माही ने एक बच्ची को गेंद देकर फैंस का दिल जीत लिया था। अब उस नन्ही बच्ची ने एमएस धोनी के लिए अपनी तोतली आवाज में खूबसूरत मैसेज दिया है।

By Umesh Kumar Edited By: Umesh Kumar Publish:Fri, 19 Apr 2024 10:40 PM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2024 10:42 PM (IST)
'मैं हूं वो लकी...' MS Dhoni से खास गिफ्ट मिलने के बाद वायरल हुई नन्ही बच्ची, मेहर ने बताया क्या है उसका सपना
धोनी से बॉल मिलने के बाद मेहर ने अपने सपने का किया खुलासा।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ में तूफानी पारी खेली थी। धोनी ने 4 गेंद पर नाबाद 20 रन की पारी खेली थी। हार्दिक की गेंद पर तीन लगातार सिक्स लगाए थे। ड्रेसिंग रूम में वापस जाते समय धोनी ने एक और चमत्कार किया था। माही ने एक बच्ची को गेंद देकर फैंस का दिल जीत लिया था।

अब उस नन्ही बच्ची ने एमएस धोनी के लिए अपनी तोतली आवाज में खूबसूरत मैसेज दिया है। स्टार स्पोर्ट्स ने बच्ची का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में बच्ची ने अपना नाम मेहर बताया है। मेहर ने कहा कि वह वही लकी गर्ल हैं जिसे धोनी अंकल ने बॉल दिया था। इस दौरान मेहर ने धोनी के नंबर वाली जर्सी भी पहन रखी थी।

क्रिकेटर बनना चाहती हैं मेहर

मेहर ने कहा, मेरा नाम मेहर हैं। मैं वही लकी गर्ल हूं जिसे धोनी अंकल ने ये बॉल दिया था। मैं क्रिकेट खेलती हूं और ये मेरा सपना है कि मैं इंडिया के लिए खेलूंगी तो मैं ये बॉल किसी को गिफ्ट कर दूंगी।

LSG के खिलाफ भी खेली नाबाद 28 रन की पारी

बता दें कि शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ है। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 176 रन लगाए। जडेजा ने जहां नाबाद 57 रन की पारी खेली तो वहीं एमएस दोनी ने 9 गेंद पर नाबाद 28 रन बनाए। धोनी ने इस कैमियों पारी में तीन चौके और दो सिक्स लगाए।

That sweet moment when MSD paused for a young fan & gave her the ball| #IPLonStar🏏

In #IPLFanWeekOnStar, hear from little Meher, who lived the dream of many @msdhoni fans & aspires to represent India in cricket 😍

All eyes are on the 'Thala' who is all set to roar again with… pic.twitter.com/7D1cDcuhcl— Star Sports (@StarSportsIndia) April 19, 2024

यह भी पढे़ं- Video: 'आइये सर अदब से हराके जाइये..' लखनऊ के फैंस ने की चेन्नई के जीतने की दुआ, MS Dhoni के स्वागत में कही यह बात

यह भी पढे़ं- 'मोनिका ओ माय डार्लिंग...' गुजरात जायंट्स की लेस्बियन क्रिकेटर ने प्रेमिका से रचाई सगाई, शेयर की खूबसूरत तस्वीर

chat bot
आपका साथी