IPL Auction 2020: पैट कमिंस नहीं सबसे महंगे खिलाड़ी, युवराज सिंह हैं नंबर वन

2020 आईपीएल का 13वां एडिशन होगा जिसके लिए गुरुवार को नीलामी हुई। अब तक अगर सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो यहां पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह नंबर एक पर हैं।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Fri, 20 Dec 2019 01:56 PM (IST) Updated:Fri, 20 Dec 2019 09:54 PM (IST)
IPL Auction 2020: पैट कमिंस नहीं सबसे महंगे खिलाड़ी, युवराज सिंह हैं नंबर वन
IPL Auction 2020: पैट कमिंस नहीं सबसे महंगे खिलाड़ी, युवराज सिंह हैं नंबर वन

नई दिल्ली, जेएनएन। इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के लिए गुरुवार को कोलकाता में खिलाड़ियों की नीलामी हुई। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस इसमें सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी रहे। इस खिलाड़ी को कोलकाता नाइटराइडर्स 15.50 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा। भले ही लोग उनकी कीमत पर बात कर रहे हों लेकिन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे बिकने वालों कि लिस्ट में अब भी युवराज सिंह ही नंबर एक खिलाड़ी हैं। 

IPL 2020 की नीलामी में 338 खिलाड़ियों की बोली लगाई गई जिसमें विदेशी खिलाड़ियों का बोलबाला रहा। पैट कमिंस सबसे महंगे बिकने वाले विदेशी खिलाड़ी रहे तो पीयूष चावला सबसे महंगे बिकने वाले भारतीय रहे। कमिंस को कोलकाता की टीम ने 15.50 करोड़ में खरीदा तो चावला को 6.75 करोड़ की बोली लगाकर चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम में शामिल किया।

IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी

2020 आईपीएल का 13वां एडिशन होगा जिसके लिए गुरुवार को नीलामी हुई। अब तक अगर सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो यहां पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह नंबर एक पर हैं। साल 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की टीम ने 16 करोड़ की उंची बोली लगाकर खरीदा था।

इसके अलावा इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को 2017 में पुणे सुपरजाइंट्स ने 14.4 करोड़ में खरीदा था। तीसरे नंबर पर भी युवराज सिंह का ही नाम है। साल 2014 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने युवी को 14 करोड़ की मोटी रकम देकर टीम में शामिल किया था। इसी साल दिनेश कार्तिक को 12.5 करोड़ में दिल्ली की टीम ने खरीदा था। बेन स्टोक्स को 2018 में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 12.5 करोड़ की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था।

2020 नीलामी में बिके महंगे खिलाड़ी

पैट कमिंस - 15.50 करोड़, कोलकाता नाइटराइडर्स

ग्लेन मैक्सवेल - 10.75 करोड़, किंग्स इलेवन पंजाब

क्रिस मॉरिस - 10 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 

शेल्डन कॉटरेल - 8.50 करोड़, किंग्स इलेवन पंजाब 

नाथन कुल्टर नाइल - 8 करोड़, मुंबई इंडियंस 

शिमरोन हेटमायर - 7.75 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स

पीयूष चावला - 6.75 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स 

chat bot
आपका साथी