DC vs GT: Shubman Gill ने जड़ा खास 'शतक', कोहली को छोड़ा पीछे; IPL में ऐसा कमाल करने वाले बने दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी

शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 2018 आईपीएल डेब्यू किया था। कोलकाता के लिए शुभमन गिल ने 2021 तक आईपीएल खेला। साल 2022 से वह गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं। शुभमन गिल ने 41 पारियों में 46.42 के औसत से 1671 रन बनाए हैं। इस दौरान 147 की स्ट्राइक रेट से 10 अर्धशतक और तीन शतक लगा चुके हैं।

By Umesh Kumar Edited By: Umesh Kumar Publish:Wed, 24 Apr 2024 07:31 PM (IST) Updated:Wed, 24 Apr 2024 08:12 PM (IST)
DC vs GT: Shubman Gill ने जड़ा खास 'शतक', कोहली को छोड़ा पीछे; IPL में ऐसा कमाल करने वाले बने दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी
शुभमन गिल का 100वां आईपीएल मैच। फोटो- सोशल मीडिया

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 40वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना गुजरात टाइटंस से है। इस मैच में उतरते ही गुजरात टाइटंस के कप्तान ने खास उपलब्धि हासिल कर ली। शुभमन गिल अपना आईपीएल का 100वां मैच खेल रहे हैं। वह 100 आईपीएल मैच खेलने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बनें। गिल ने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया।

इसके साथ ही शुभमन गिल (Shubman Gill) ने मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत के क्लब में शामिल हो गए हैं। शुभमन गिल 65वें खिलाड़ी बने जिन्होंने आईपीएल में 100 मैच खेलने की उपलब्धि हासिल की है।

A century of IPL matches for Captain Shubman Gill 😎

He sets foot in his 1️⃣0️⃣0️⃣th IPL match 👏👏

Can he make it even more special? 🤔

Follow the Match ▶️ https://t.co/48M4ajbLuk#TATAIPL | #DCvGT | @ShubmanGill pic.twitter.com/F6fiOAAXTz

— IndianPremierLeague (@IPL) April 24, 2024

सबसे कम उम्र में 100 आईपीएल मैच खेलने वाले

24y, 221d - राशिद खान 24y, 229d - शुभमन गिल 25y,182d - विराट कोहली 25y, 335d - संजू सैमसन 26y, 108d - पीयूष चावला

शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 2018 आईपीएल डेब्यू किया था। कोलकाता के लिए शुभमन गिल ने 2021 तक आईपीएल खेला। साल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स से शुभमन गिल अलग हो गए। उन्होंने केकेआर के लिए खेलते हुए 58 मैच में 123 के स्ट्राइक रेट से 1417 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 10 अर्धशतक बनाए हैं।

यह भी पढे़ं- केएल राहुल और ये स्टार बाहर, Irfan Pathan ने T20 World Cup 2024 के लिए किया इन 15 खिलाड़‍ियों का चयन

गुजरात के लिए जड़ चुके हैं तीन शतक

साल 2022 से वह गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने गुजरात के लिए खेलते हुए पहले सीजन में 16 मैच 483 रन बनाए। अभी तक गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए शुभमन गिल ने 41 पारियों में 46.42 के औसत से 1671 रन बनाए हैं। इस दौरान 147 की स्ट्राइक रेट से 10 अर्धशतक और तीन शतक लगा चुके हैं। साल 2023 में ऑरेंज कैप अपने नाम किया था।

यह भी पढ़ें- IPL 2024: साइन लैंग्वेज में आईपीएल कमेंट्री से नई क्रांति, 22 दिनों में इतने करोड़ दर्शकों मैच का उठाया लुत्फ

chat bot
आपका साथी