SRH vs CSK: MS Dhoni का पहला प्यार हैं फुटबॉल, हैदराबाद के मैदान में ‘किक’ मारते आए नजर; VIDEO इंटरनेट पर मचा रहा धमाल

आईपीएल 2024 में सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का जादू जमकर बोल रहा हैं। उन्हें हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले फुटबॉल खेलते हुए देखा गया। हैदराबाद के खिलाफ उनके होम ग्राउंड में धोनी ने अपनी फुटबॉल स्किल्स का नजारा पूरी दुनिया को पेश किया। अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा हैं।

By Priyanka Joshi Edited By: Priyanka Joshi Publish:Fri, 05 Apr 2024 06:59 PM (IST) Updated:Fri, 05 Apr 2024 06:59 PM (IST)
SRH vs CSK: MS Dhoni का पहला प्यार हैं फुटबॉल, हैदराबाद के मैदान में ‘किक’ मारते आए नजर; VIDEO इंटरनेट पर मचा रहा धमाल
MS Dhoni Football: धोनी का पहला प्यार हैं फुटबॉल, SRH के खिलाफ मैच से पहले खेलते हुए आए नजर

HighLights

  • SRH vs CSK: MS Dhoni मैच से पहले फुटबॉल खेलते हुए आए नजर
  • SRH vs CSK: धोनी का फुटबॉल खेलते हुए वीडियो वायरल
  • SRH vs CSK: सनराइजर्स हैदराबाद और सीएसके के बीच हैदराबाद में खेला जा रहा मैच

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) क्रिकेटर बनने से पहले फुटबॉलर बनना चाहते थे। इस बात से हर कोई अच्छी तरह से वाकिफ हैं। वह स्कूल के दौरान अपनी फुटबॉल टीम के गोलकीपर थे, लेकिन उनके फुटबॉल को पकड़ने की कला ने कोच को काफी इंप्रेस किया और इस तरह धोनी विकेट्स के पीछे गेंद पकड़ते हुए पूरी दुनिया में छा गए।

अब हाल ही में धोनी का एक वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा हैं, जिसमें वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले मैदान पर फुटबॉल खेलते हुए नजर आए। इस मोमेंट का वीडियो देख फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

SRH vs CSK: Dhoni मैच से पहले फुटबॉल खेलते हुए आए नजर

दरअसल, चेपॉक में ही नहीं, बल्कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni Playing Football) की फैन फॉलोइंग हर ग्राउंड में देखने को मिलती हैं। धोनी ने जैसे ही हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में कदम रखा तो पूरा स्टेडियम धोनी-धोनी के नाम से गूंज उठा। धोनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। थाला को सपोर्ट करने फैंस स्टेडियम में पीली जर्सी पहने पहुंचे हैं और हमेशा की तरह धोनी फैंस का दिल जीतते हुए नजर आ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: IPL 2024: अब चमकेगी Hardik Pandya की किस्मत! भोले के दरबार में टेका मत्था, लगा दी यह अर्जी

इस मैच से पहले एमएस धोनी को फुटबॉल खेलते हुए देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं। हैदरबाद में भी धोनी का जादू सिर चढ़कर बोल रहा हैं। 

Dhoni playing football ahead of game 💛#WhistlePodu #IPLonStar @MSDhoni pic.twitter.com/Y4ee88JAzt

— DHONI Era™ 🤩 (@TheDhoniEra) April 5, 2024

MS Dhoni Playing Football ahead of #SRHvsCSK #dhoni #thala #csk #chennaisuperkings #srhvscsk #ipl2024 pic.twitter.com/8ReYURKQTY

— Priyanka Joshi (@Priyank79476502) April 5, 2024

पांच साल बाद हैदराबाद के मैदान पर खेलेंगे धोनी

बता दें कि धोनी पांच साल बाद हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आईपीएल मैच खेलने उतरे थे। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ साल 2013 में धोनी ने नाबाद 67 रन की पारी खेली थी। धोनी ने उस मैच में सिक्स के साथ सीएसके को जीत दिलाई थी। उस मैच में थाला को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला था। 

chat bot
आपका साथी