विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच होगा सुपर संडे का दूसरा मुकाबला, उठाना है मैच का मजा तो करें कुछ ऐसा

सुपर संडे का मजा डबल करने शाम के मुकाबले में दो जबरदस्त खिलाड़ियों की टक्कर होने वाली है। विराट कोहली और रोहित शर्मा की टीम दिन के दूसरे मुकाबले मे आमने सामने होंगे। रायल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस दोनों ही टीम को जीत की जरुरत है।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 01:51 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 01:51 PM (IST)
विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच होगा सुपर संडे का दूसरा मुकाबला, उठाना है मैच का मजा तो करें कुछ ऐसा
रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली (फोटो ट्विटर पेज)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें एडिशन में सुपर संडे का मजा डबल करने शाम के मुकाबले में दो जबरदस्त खिलाड़ियों की टक्कर होने वाली है। विराट कोहली और रोहित शर्मा की टीम दिन के दूसरे मुकाबले मे आमने सामने होंगे। रायल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस दोनों ही टीम को जीत की जरुरत है। इस वक्त आरसीबी अंक तालिका में तीसरे जबकि मुंबई छठे स्थान पर है।

किन टीमों के बीच खेला जाएगा IPL 2021 का 39 वां मैच?

रायल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंसके बीच IPL 2021 का 39वां मैच रविवार 26 सितंबर 2021 को होगा।

रायल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2021 का 39वां मैच कहां खेला जाएगा?

रायल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2021 का 39वां मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है।

IPL 2021 CSK vs KKR playing xi prediction: चेन्नई के इन दो खिलाड़ियों को अभी करना होगा इंतजार, कैसा होगा टीम का प्लेइंग इलेवन

रायल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2021 के 39वें मैच का टॉस कब होगा?

रायल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2021 के 39वें मैच का टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 7 बजे पर होगा।

रायल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2021 का 39वां मैच किस समय शुरू होगा?

रायल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2021 का 39वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।

रायल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2021 के 39वां मैच मैच का प्रसारण किस टीवी चैनल पर होगा?

रायल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2021 का यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित होगा। वहीं आप इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी + हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

इस मैच से जुड़ी तमाम जानकारी और अपडेट के लिए आप दैनिक जागरण की हिन्दी/ अंग्रेजी वेबसाइट पर भी जा सकते हैं।

chat bot
आपका साथी