IPL 2021: डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई का सामना पंजाब से, किसका पलड़ा भारी, जानें क्या कहते हैं आंकड़े

आइपीएल 2021 में आज डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से होगा। आइपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अबतक 26 बार आमना सामना हुआ है। मुंबई की टीम जहां 14 मैच जीती है। वहीं पंजाब की टीम 12 मैच जीती है।

By TaniskEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 04:03 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 04:03 PM (IST)
IPL 2021: डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई का सामना पंजाब से, किसका पलड़ा भारी, जानें क्या कहते हैं आंकड़े
मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से।

नई दिल्ली, जेएनएन। आइपीएल 2021 में आज डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से होगा। इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों का पलड़ा बराबर दिखाई दे रहा है। आइपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अबतक 26 बार आमना सामना हुआ है। मुंबई की टीम जहां 14 मैच जीती है। वहीं पंजाब की टीम  12 मैच जीती है। पिछले दो सत्रों की बात करेें तो दोनों टीमों को दो-दो मैच में जीत मिली है। 

आइपीएल 2020 में दोनों टीमों का मुकाबला

पिछले पांच मैचों के आंकड़ों पर नजर डाले तो मुंबई को तीन और पंजाब को दो मैच में जीत मिली है। आइपीएल 2020 में एक मैच में मुंबई जीती थी। वहीं दूसरे में पंजाब को डबल सुपर ओवर में जीत मिली थी। आइपीएल 2020 के पहले मैच की बात करें चो मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 191 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने 70 रनों की पारी खेली थी। लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम  20 ओवर में आठ विकेट पर 143 रन ही बना सकी। जसप्रीत बुमराह, जेम्स पेटिंसन और राहुल चाहर ने दो-दो विकेट लिए थे। 

डबल सुपर ओवर 

आइपीएल 2020 में दोनों टीमों के बीच जो दूसरा मैच खेला गया, वो आइपीएल ऐतिहासिक मैचों में से एक था। पहली बार ऐसा हुआ जब किसी मैच का निर्णय डबल सुपर ओवर में हुआ। दोनों टीमों ने 20 में 176 रन बनाए। इसके बाद सुपर ओवर में जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए केवल पांच रन दिए। पंजाब की ओर से मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी की और इस तरह से सुपर ओवर टाई हो गया। दूसरी बार जब सुपर ओवर हुआ तो मुंबई ने 11 रन बनाए। पंजाब को क्रिस गेल और मयंक अग्रवाल ने जीत दिला दी। 

आइपीएल 2021

आइपीएल 2021 की बात करें तो दोनों टीमें अब तक चार मैच खेल चुकी हैं। मुंबई की टीम चार में दो मैच जीतकर अंक तालिका में चौथे नंबर पर है। वहीं पंजाब की टीम एक मैच जीतकर अंक तालिका में सातवें स्थान पर है।

chat bot
आपका साथी