IPL सीजन 12 में सबसे महंगे बिके ये 5 खिलाड़ी, जानिए कितना था बेस प्राइस

IPL सीजन-12 का मुकाबला 23 मार्च से शुरू हो गया है।

By NiteshEdited By: Publish:Fri, 29 Mar 2019 06:31 PM (IST) Updated:Sat, 30 Mar 2019 02:00 PM (IST)
IPL सीजन 12 में सबसे महंगे बिके ये 5 खिलाड़ी, जानिए कितना था बेस प्राइस
IPL सीजन 12 में सबसे महंगे बिके ये 5 खिलाड़ी, जानिए कितना था बेस प्राइस

नई दिल्ली (जेएनएन)। IPL सीजन-12 का मुकाबला 23 मार्च से शुरू हो गया है। इस बार आईपीएल में आठ टीमें खेल रही हैं। यह T20 क्रिकेट का एक ऐसा फॉर्मेट है जिसमें हर सीजन में कोई नया चेहरा चमकता है। पैसा, शोहरत और अंतरराष्ट्रीय टीम में खेलने के मौके के साथ यह फटाफट क्रिकेट का फॉर्मेट हर तरह से रोमांचकारी है। आईपीएल टूर्नामेंट से पहले खिलाड़ियों की नीलामी की जाती है। हम इस खबर में IPL सीजन 12 में बिके पांच सबसे महंगे खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं...

जयदेव उनादकट

जयदेव उनादकट 2018 में सबसे ज्यादा महंगे बिकने वाले खिलाड़ी थे। राजस्थान रॉयल्स ने पिछले सीजन में इस खिलाड़ी को 11.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। सीजन 12 में राजस्थान रॉयल्स ने जयदेव को 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा। उनादकट राजस्थान रॉयल्स के अलावा केकेआर, आरसीबी और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए भी खेल चुके हैं।

वरुण चक्रवर्ती

IPL सीजन 12 में वरुण चक्रवर्ती को किंग्स इलेवन पंजाब ने 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा। यह खिलाड़ी आईपीएल 2019 की नीलामी में सबसे महंगा खिलाड़ी रहा। 20 लाख के बेस प्राइस वाले वरुण को इस सीजन में अपने बेस प्राइस की 42 गुना ज्यादा रकम में खरीदा गया।

सैम करन

इंग्लैंड के बॉलर और ऑलराउंडर सैम करन का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था, लेकिन आईपीएल 2012 की नीलामी में पहली बार उतरे करन को किंग्स इलेवन पंजाब ने 7 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा।

कॉलिन इनग्राम

दक्षिण अफ्रीकी का यह बल्लेबाज इस बार 6.4 करोड़ रुपये में बिका। 2011 में कॉलिन दिल्ली के लिए खेल चुके हैं, जब इस फ्रेंचाइजी को दिल्ली डेयरडेविल्स के नाम से जाना जाता था।

शिवम दुबे

शिवम दुबे की IPL सीजन 12 की नीलामी में लॉटरी लग गई। 20 लाख के बेस प्राइज से बढ़कर उन्हें आरसीबी ने 5 करोड़ रुपए में खरीदा। नीलामी जे दौरान शिवम् दिल्ली कैपिटल्स की भी पसंद थे।

chat bot
आपका साथी