IPL 2019: चेन्नई के खिलाफ मैदान पर उतरते ही विराट ने रचा इतिहास, कमाल का रिकॉर्ड अपने नाम किया

चेन्नई के खिलाफ मैदान पर उतरते ही विराट कोहली ने आइपीएल में इतिहास रच दिया।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Sat, 23 Mar 2019 08:13 PM (IST) Updated:Sun, 24 Mar 2019 04:24 PM (IST)
IPL 2019: चेन्नई के खिलाफ मैदान पर उतरते ही विराट ने रचा इतिहास, कमाल का रिकॉर्ड अपने नाम किया
IPL 2019: चेन्नई के खिलाफ मैदान पर उतरते ही विराट ने रचा इतिहास, कमाल का रिकॉर्ड अपने नाम किया

 नई दिल्ली, जेएनएन। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने इस सीजन के पहले मैच में चेन्नई के खिलाफ मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया। विराट आइपीएल इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए जिन्होंने किसी टीम की तरफ से लगातार 12 सीजन खेले हैं। विराट के अलावा अन्य कोई भी खिलाड़ी ये कमाल नहीं कर पाया है। हालांकि इस सीजन के अपने पहले ही मैच में विराट कोहली ने बल्ले से अपने फैंस को निराश कर दिया। वो अपनी टीम के लिए ओपन करने आए थे लेकिन उनका बल्ला नहीं चला और वो सिर्फ छह रन बनाकर भज्जी का शिकार बने। 

वर्ष 2008 यानी आइपीएल के पहले ही सीजन में रॉयल चैलेंजर बैंगलोर ने विराट को अपनी टीम में शामिल किया था और तब से लेकर इस सीजन तक वो इसी टीम के साथ जुड़े हैं। IPL में 11 सीजन खेले जा चुके हैं  और कई खिलाड़ियों ने दूसरे टीम का भी दामन थामा लेकिन विराट इस टीम के साथ बने हुए हैं। विराट के अलावा आइपीएल में कोई भी दूसरा खिलाड़ी नहीं है जो 12 सीजन तक एक ही टीम के साथ जुड़ा रहा हो। 

विराट कोहली को बैंगलोर का कप्तान वर्ष 2013 में बनाया गया था, लेकिन उनकी कप्तानी में ये टीम एक बार भी खिताब जीतने में सफल नहीं हो पाई है। वर्ष 2016 में विराट की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर उनकी टीम फाइनल में जरूर पहुंची थी लेकिन हैदराबाद के हाथों उन्हें हार झेलनी पड़ी। वर्ष 2016 में विराट ने तूफानी बल्लेबाजी की थी और रिकॉर्ड 973 रन बनाए थे। विराट ने इस वर्ष चार शतक भी लगाए थे। 

आइपीएल में एक टीम के लिए सबसे ज्यादा सीजन तक खेलने वाले खिलाड़ी- (2019 सीजन भी शामिल)

विराट कोहली- 12 सीजन- बैंगलोर

हरभजन सिंह- 10 सीजन- मुुंबई

शॉन मार्श- 10 सीजन- पंजाब

किरोन पोलार्ड- 10 सीजन- मुंबई 

सुरेश रैना व धौनी- 10 सीजन- चेन्नई  

chat bot
आपका साथी