IPL 2019: पहले ही मैच में बुमराह हुए चोटिल, MI और भारतीय टीम को लगा झटका

IPL 2019 वानखेड़े स्टेडियम में गए दिल्ली कैपिटल और मुंबई इंडियंस के बीच रविवार को खेले गए मुकाबले में जसप्रीत बुमराह चोटिल हो गए।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Mon, 25 Mar 2019 12:52 AM (IST) Updated:Mon, 25 Mar 2019 12:52 AM (IST)
IPL 2019: पहले ही मैच में बुमराह हुए चोटिल, MI और भारतीय टीम को लगा झटका
IPL 2019: पहले ही मैच में बुमराह हुए चोटिल, MI और भारतीय टीम को लगा झटका

नई दिल्ली, एजेंसी। वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच रविवार को खेले गए मुकाबले में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोटिल हो गए। दरअसल, पहली पारी की अंतिम गेंद पर गेंदबाजी करने के बाद, बुमराह ने अपनी टीम के लिए रन बचाने के प्रयास किया। इस दौरान उनके कंधे में चोट लग गई और वह दर्द से कराहते दिखे।

बुमराह ने पहली पारी के अंतिम गेंद पर पंत को यॉर्कर फेंका। पंत ने इसे सीधे खेल दिया। बुमराह ने रन बचाने के चक्कर में बाईं ओर ड्राइव लगाई और वह चोटिल हो गए। सभी खिलाड़ी उनकी तरफ दौड़े और फीजियो भी मैदान पर आ गए। इसके बाद वह उनके सहारे उठे और मैदान से बाहर गए। हालांकि, जानकारी के अनुसार बुमराह की चोट गंभीर नहीं है। मुंबई इंडियंस की बल्लेबाज़ी शुरू होने के बाद कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने कहा कि बुमराह ठीक हैं, लेकिन वह बल्लेबाजी करने नहीं आए।

बता दें कि IPL 2019 के तुरंत बाद विश्व कप खेला जाना है। बुमराह टीम के स्ट्राइक बॉलर हैं। ऐसे में उनका चोटिल होना भारतीय टीम के लिए शुभ संकेत नहीं है। इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली विश्व कप के मद्देनजर खिलाड़ियों को वर्कलोड़ पर ध्यान देने की बात कह चुके हैं।

यही नहीं, विराट चाहते थे कि टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज आइपीएल न खेले। बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी और ऑल-राउंडर हार्दिक पंड्या, सभी निश्चित रूप से विश्व कप टीम के अहम हिस्सा होंगे। आइपीएल शुरू होने से पहले इनका कार्यभार प्रबंधन चर्चा का प्रमुख विषय था।

आइपीएल-12 के इस मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली ने छह विकेट पर 213 रन का विशाल स्कोर बनाया।

दिल्ली की शुरुआत खराब रही थी, लेकिन पंत ने 27 गेंदों में सात चौकों और सात छक्कों के दम पर ताबड़तोड़ 78 रनों की पारी खेली। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 176 रन पर ऑल आउट हो गई। उसे इस मैच में 37 रन से हार का सामना करना पड़ा। मुंबई आइपीएल इतिहास में 200 से ऊपर का लक्ष्य कभी हासिल नहीं कर पाई है।

chat bot
आपका साथी