IPL 2019 MI VS RR: राजस्थान रॉयल्स की तीसरी जीत, मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराया

IPL 2019 MI VS RR राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल-12 के 36वें मैच में मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हरा दिया। इस सत्र में राजस्थान की यह तीसरी जीत है।

By TaniskEdited By: Publish:Sat, 20 Apr 2019 10:47 PM (IST) Updated:Sat, 20 Apr 2019 10:47 PM (IST)
IPL 2019 MI VS RR: राजस्थान रॉयल्स की तीसरी जीत, मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराया
IPL 2019 MI VS RR: राजस्थान रॉयल्स की तीसरी जीत, मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराया

जयपुर,एजेंसियां। IPL 2019 MI VS RR, राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल-12 के 36वें मैच में मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हरा दिया। इस सत्र में राजस्थान की यह तीसरी जीत है। यह जीत इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि गेंद से छेड़छाड़ मामले में एक साल का प्रतिबंध झेलने वाले स्टीवन स्मिथ को इस मैच में कप्तानी मिली और उन्होंने नाबाद 59 रन की पारी खेली।

राजस्थान रॉयल्स ने 19.1 ओवर में मैच जीता
सवाई मान सिंह स्टेडियम में पहले खेलते हुए मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट खोकर 161 रन बनाए। जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 19.1 ओवर में 5 विकेट खोकर 162 रन बना लिए। अजिंक्य रहाणे और संजू सैमसन ने पहले विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी की। अजिंक्य 12 को राहुल चाहर ने आउट किया। इसके बाद संजू और स्मिथ ने 37 रन जो़ड़े। संजू को भी राहुल ने अपना शिकार बनाया। बेन स्टोक्स खाता खोले बिना राहुल के तीसरे शिकार बने। बाद स्मिथ ने रियान पराग 43 के साथ 70 रन जो़ड़कर अपनी टीम को आसान जीत की ओर से अग्रसर किया। बेन कटिंग के थ्रो पर पराग रनआउट हुए। एश्टन टर्नर भी खाता खोले बिना जसप्रीत बुमराह की गेंद पर आउट हो गए। स्टुअर्ट बिन्नी  नाबाद 7 ने चौका ज़़डते हुए विजयी रन बनाया।

मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही
इससे पहले मुंबई की ओर से ओपनर क्विंटन डी कॉक ने सबसे ज्यादा 47 गेंदों पर 65 रन की पारी खेली। मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही कप्तान रोहित शर्मा केवल 5 रन बनाकर तीसरे ओवर में ही चलते बने। इसके बाद डी कॉक ने सूर्यकुमार के साथ दूसरे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी की।  इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 34 और हार्दिक पांड्या ने 23 रन बनाए। राजस्थान की ओर से सबसे ज्यादा श्रेयस गोपाल ने 2 विकेट लिए। इसके अलावा उनादकट, आर्चर और बिन्नी को एक-एक विकेट मिला।  

chat bot
आपका साथी