IPL 2019 MI vs KKR: कोलकाता का अहम मुंकाबला मुंबई से, आंकड़ों में देखें किसमें कितना है दम!

आइए एक नजर डालते हैं मैच से जुड़े रोचक स्टेट्स पर।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Sun, 05 May 2019 04:16 PM (IST) Updated:Sun, 05 May 2019 04:16 PM (IST)
IPL 2019 MI vs KKR: कोलकाता का अहम मुंकाबला मुंबई से, आंकड़ों में देखें किसमें कितना है दम!
IPL 2019 MI vs KKR: कोलकाता का अहम मुंकाबला मुंबई से, आंकड़ों में देखें किसमें कितना है दम!

नई दिल्ली, जेएनएन। आइपीएल सीजन 12 के अपने आखिरी लीग मैच में कोलकाता रविवार को मुंबई के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देना चाहेगी। उधर मुंबई इंडियंस की नज़र जीत की लय को जारी रखकर 18 अंकों पर होगी। अगर मुंबई जीत जाती है तो उसका नेट रन रेट चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स से बेहतर हो जाएगा और उसे उसे फाइनल के लिए क्वालिफाई करने के लिए दो मौके मिल सकेंगे। 

अपने पिछले मुकाबले में हार्दिक पंड्या की 91 रनों की धमाकेदार पारी के बावजूद मुंबई को केकेआर से 34 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। खैर, इस मैच के बाद तय हो जाएगा कि प्लेऑफ में कौन सी टीम किससे भिड़ेगी।

कोलकाता के लिए गेंदबाजी सबसे बड़ी चिंता रही है। पॉवरप्ले और डेथ ओवर में प्रतिद्वंद्वी टीमों ने उनके गेंदबाजों को खूब पीटा है। मुंबई के गेंदबाजों को रोकने के लिए तेज गेंदबाज हैरी गुर्नी, संदीप वॉरियर, नारायण और पीयूष चावला को कसी लाइन और लेंथ में गेंदबाजी करनी होगी। वानखेड़े की पिच से धीमे गेंदबाजों को मदद मिल रही है तो केकेआर चाइनामैन कुलदीप यादव को भी उतार सकती है जिन्हें खराब फॉर्म के कारण मौका नहीं दिया जा रहा।

आइए एक नजर डालते हैं मैच से जुड़े रोचक स्टेट्स पर:

1. वानखेड़े स्टेडियम में अभी तक कुल 874 छक्के मारे गए हैं, जो आइपीएल इतिहास में किसी भी मैदान के लिए दूसरे सबसे ज्यादा छक्के हैं।

2. मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक हुए मैचों में वानखेड़े स्टेडियम में 70 छक्के लग चुके हैं। 

3. आंद्रे रसेल इस मैच में अपने टी20 करियर में 5000 रन पूरे कर सकते हैं। रसेल सिर्फ 34 रन पूछे हैं।

4. रोहित शर्मा ने आइपीएल में बतौर कप्तान कुल 96 छक्के लगाए हैं। उन्हें आइपीएल करियर में बतौर कप्तान 100 छक्के पूरे करने लिए सिर्फ चार छक्के और लगाने की जरूरत है।

5. केकेआर के खिलाफ इस सीजन के आखिरी लीग मैच में उतरते ही रोहित मुंबई इंडियंस के लिए 150 मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

6. दिनेश कार्तिक को अपने टी20 करियर में 150 कैच पूरे करने से सिर्फ दो कैच दूर हैं।

7. आइपीएल 2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने इसी मैदान पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना सबसे कम टीम टोटल बनाया था। मुंबई ने कोलकाता को 67 रन पर ऑलआउट किया था। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी