IPL 2019 DC vs KXIP: हार के बाद पंजाब के लिए एक और बुरी खबर, अश्विन पर लगा जुर्माना

IPL 2019 DC vs KXIP पंजाब के कप्तान आर. अश्विन पर स्लो ओवर रेट के चलते 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है।

By Rajat SinghEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 03:00 PM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 03:00 PM (IST)
IPL 2019 DC vs KXIP: हार के बाद पंजाब के लिए एक और बुरी खबर, अश्विन पर लगा जुर्माना
IPL 2019 DC vs KXIP: हार के बाद पंजाब के लिए एक और बुरी खबर, अश्विन पर लगा जुर्माना

नई दिल्ली, पीटीआइ। दिल्ली कैपिटल्स (DC) से मिली हार के बाद किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के लिए एक और बुरी खबर आई है। पंजाब के कप्तान आर. अश्विन पर स्लो ओवर रेट के चलते 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है।

आइपीएल (IPL) के इस सीजन में ऐसा चौथी बार है जब किसी कप्तान पर स्लो ओवर रेट के चलते जुर्माना लगया गया हो। इससे पहले राजस्थान के कप्तान अजिंक्य रहाणे, आरसीबी के कप्तान विराट कोहली और मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा पर भी स्लो ओवर रेट के चलते जुर्माना लग चुका है।

रविवार को खेले गए मैच में पंजाब के गेंदबाजों ने धीमी रनगति से गेंदबाजी की। जिसके बाद आइपीएल ऑफिशियल ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा, 'न्यूनतम ओवर-ऑफ अपराध से संबंधित यह उनकी टीम का आइपीएल की आचार संहिता के तहत सीजन का पहला अपराध था, इसलिए अश्विन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।' अश्विन अब अगर दोबारा ऐसा करते हैं, तो उनपर एक मैच का प्रतिबंध लग सकता है।

आइपीएल में ऐसा देखने को मिल रहा कि जो मैच 12 बजे से पहले खत्म हो जाने चाहिए, वो आगे तक खीच रहे हैं। ओस के चलते ऐसा हो सकता है, क्योंकि ओस गिरने के बाद गेंदबाजों को बॉलिंग करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पिच को सूखाने के लिए बीच-बीच में खेल भी रोकना पड़ता है।

बता दें कि आइपीएल 2019 का 37वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला गया। इस मुकाबले को मेजबान दिल्ली कैपिटल्स ने 5 विकेट से जीत लिया। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलकर टीम को जीत दिलाई।

chat bot
आपका साथी