IPL 2019: अपने और विराट के विवाद पर पंजाब के कप्तान अश्विन ने दिया ये जवाब

IPL 2019 अश्विन का कैच पकड़ने के बाद विराट ने जो प्रतिक्रिया दी उससे उन्हें गुस्सा आ गया था।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Thu, 25 Apr 2019 06:10 PM (IST) Updated:Thu, 25 Apr 2019 07:47 PM (IST)
IPL 2019: अपने और विराट के विवाद पर पंजाब के कप्तान अश्विन ने दिया ये जवाब
IPL 2019: अपने और विराट के विवाद पर पंजाब के कप्तान अश्विन ने दिया ये जवाब

बेंगलुरु, प्रेट्र। किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने सीमारेखा पर उनका कैच लपकने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली की प्रतिक्रिया को ज्यादा तूल नहीं देते हुए कहा कि हम दोनों जुनून के कारण इस तरह की प्रतिक्रिया देते हैं। पंजाब को आखिरी ओवर में 27 रन की जरूरत थी। अश्विन ने पहली गेंद पर छक्का लगाया लेकिन अगली गेंद पर लांग ऑन में कोहली को कैच दे बैठे। कोहली ने इस पर अश्विन की तरफ इशारा करके कहा, मार लिया छक्का और उन्होंने अपनी तरीके से जश्न मनाया। इसके बाद अश्विन ने डग आउट के पास गुस्से में अपने दस्ताने पटक दिए।

अश्विन ने कहा, 'मैं जुनून के साथ खेल रहा था और वह भी। इतनी सी बात है। आरसीबी ने आखिरी तीन ओवर में 60 से ज्यादा रन बनाए जो नहीं बनाने चाहिए थे। हम उन हालात में फिनिश नहीं कर सके जबकि सीनियर खिलाडि़यों से इसकी अपेक्षा की जाती है। हम कठिन हालात से निकलकर जीते हैं और जब हालात का सामना नहीं कर सके तो हार गए। हमारे लिए हर मैच अहम है।

अश्विन ने कहा, 'जब आप 200 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहे हैं तो एक बल्लेबाज को तो 70-80 रन बनाने चाहिए। हम ऐसा नहीं कर सके। हमारे 10 ओवर में 105 रन थे लेकिन बीच के ओवरों में हमने लय खो दी। निकोलस पूरन ने अच्छा खेला और हमें मैच में लौटाया। यह निराशाजनक रहा कि हम जीत नहीं सके। इस मैच में पंजाब की टीम को 17 रन से हार झेलनी पड़ी और ये बैंगलोर की लगातार तीसरी जीत थी। 

chat bot
आपका साथी