जहीर के गुणों का कोई उपयोग नहीं होगा : जावेद

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने जहीर अब्बास को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) के अध्यक्ष पद के लिए नामित करने के निर्णय पर प्रश्न उठाया है। उन्होंने कहा कि इस पद पर उनके गुणों का कोई उपयोग नहीं हो सकेगा।

By sanjay savernEdited By: Publish:Mon, 08 Jun 2015 06:22 PM (IST) Updated:Mon, 08 Jun 2015 06:43 PM (IST)
जहीर के गुणों का कोई उपयोग नहीं होगा : जावेद

कराची। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने जहीर अब्बास को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) के अध्यक्ष पद के लिए नामित करने के निर्णय पर प्रश्न उठाया है। उन्होंने कहा कि इस पद पर उनके गुणों का कोई उपयोग नहीं हो सकेगा।

मेरा मानना है कि जहीर के लिए यह आत्मसम्मान की बात होगी, लेकिन क्या वे इस पद के लिए सही इंसान हैं? जावेद ने कहा कि मेरी समझ में नहीं आता कि नजम सेठी ने अंतिम समय पर फैसला क्यों बदला और पूर्व कप्तान को उम्मीदवार बनाने के लिए क्यों कहने लगे। मेरी निजी राय है कि आइसीसी अध्यक्ष पद नजम के लिए सही था। जहीर को ऐसा काम देना चाहिए था, जिसमें उनके क्रिकेट कौशल का इस्तेमाल हो सके।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी