ये भारतीय खिलाड़ी बनने वाला है पिता, ट्विटर पर दी जानकारी

भारतीय टीम के इस धाकड़ खिलाड़ी के घर फिर से किलकारी गूंजने वाली हैं। इस बात का ऐलान क्रिकेटर ने खुद ट्वीट करके दिया है।

By Vikash GaurEdited By: Publish:Sat, 26 Oct 2019 11:01 AM (IST) Updated:Sat, 26 Oct 2019 04:22 PM (IST)
ये भारतीय खिलाड़ी बनने वाला है पिता, ट्विटर पर दी जानकारी
ये भारतीय खिलाड़ी बनने वाला है पिता, ट्विटर पर दी जानकारी

नई दिल्ली, आइएएनएस। भारतीय टेस्ट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा के घर फिर से बच्चे की किलकारी गूंजने वाली हैं। दमदार विकेटकीपर के रूप में जाने-जाने वाले रिद्धिमान साहा ने खुद इस बात का खुलासा किया है वे फिर से पिता बनने वाले हैं। पहले से ही एक बेटी के पिता रिद्धिमान साहा ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि उनकी पत्नी दूसरी बार मां बनने वाली हैं। 

साहा ने अपने 35वें जन्मदिन के मौके पर अपने प्रशंसकों के साथ इन खुशियों को सेलिब्रेट किया है। रिद्धिमान साहा  ने कहा है उनकी पत्नी रोमी मित्रा जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। ट्वीट करते हुए रिद्धिमान साहा ने फैंस को यह जानकारी दी है। रिद्धिमान साहा ने अपने ट्वीट में लिखा है, "यह जन्मदिन मेरे लिए विशेष है। हम अपने परिवार में नए सदस्य का इंतजार कर रहे हैं। हम गर्व के साथ यह घोषणा कर रहे हैं कि हम दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। हमारे लिए दुआएं करते रहे।" 

This birthday is a bit special...we are eagerly waiting to welcome a new addition to our family. Proudly announcing that we are expecting a baby for the second time! Keep us in your prayers! 🥰 @Romimitra pic.twitter.com/ILFbUUiu5S

— Wriddhiman Saha (@Wriddhipops) October 24, 2019

दाएं हाथ के बल्लेबाज रिद्धिमान साहा साल 2015 से भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा रहे हैं। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के टेस्ट संन्यास लेने के बाद से वे विकेटकीपर की भूमिका में भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा है। रिद्धिमान साहा इस समय भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली, कोच रवि शास्त्री समेत कई दिग्गजों की पहली पसंद हैं। साहा चोट से उबरने के डेढ़ साल के बाद टेस्ट क्रिकेट में लौटे हैं। 

इंजरी के बाद रिद्धिमान साहा को वेस्टइंडीज दौरे पर टीम में जगह मिली, लेकिन रिषभ पंत को तरजीह देने के चलते उनको मौका नहीं मिला। हालांकि, साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीनों टेस्ट मैच में वे भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे। रिद्धिमान साहा ने बल्ले से अपने तेवर कम दिखाए, लेकिन बतौर विकेटकीपर वे अद्भुत नज़र आए। इसके अलावा बांग्लादेश के खिलाफ नवंबर में होने वाले दो टेस्ट मैचों के लिए भी रिद्धिमान साहा को टीम इंडिया में जगह मिली है। 

chat bot
आपका साथी