जानिए क्या हुआ जब सुपरस्टार रजनीकांत से मिले महेंद्र सिंह धौनी

टीम इंडिया के वनडे और टी-20 कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और उनकी बायोपिक में माही का किरदार निभा रहे सुशांत सिंह राजपूत ने सुपरस्टार रजनीकांत से चेन्नई में मुलाकात की।

By Pradeep SehgalEdited By: Publish:Sat, 24 Sep 2016 02:23 PM (IST) Updated:Sat, 24 Sep 2016 03:30 PM (IST)
जानिए क्या हुआ जब सुपरस्टार रजनीकांत से मिले महेंद्र सिंह धौनी

नई दिल्ली: टीम इंडिया के वनडे और टी-20 कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और उनकी बायोपिक में माही का किरदार निभा रहे सुशांत सिंह राजपूत ने सुपरस्टार रजनीकांत से चेन्नई में मुलाकात की। रियल और रील 'एमएस धौनी' यानी सुशांत और माही ने आगामी फिल्म 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' और उसे तमिल में डब किए जाने को लेकर रजनीकांत से बात की।

Photos: 1983 विश्वकप विजेता भारतीय टीम के हीरो थे जिमी

सुपरस्टार रजनीकांत ने इस बात पर खुशी जाहिर की कि फिल्म को तमिल में भी रिलीज किया जाएगा। धौनी ने फेसबुक लाइव के जरिए इस मुलाकात का एक वीडियो शेयर किया जिसमें रजनीकांत फिल्म के बारे में पूछते नजर आ रहे हैं। लाइव बातचीत के दौरान शुरू में रजनीकांत को लग रहा था कि महेंद्र सिंह धौनी ने खुद ही अपनी बायोपिक में काम किया है। यह बात साफ करते हुए धौनी ने उनकी मुलाकात सुशांत सिंह राजपूत से करवाई और बताया कि वह उनका किरदार निभा रहे हैं।

How can someone be so genuinely humble and be the biggest superstar we've known. #ImmenseRespect @superstarrajini pic.twitter.com/2PbrKSbWNh

— Sushant Singh Rajput (@itsSSR) 24 September 2016

इस मुलाकात की एक तस्वीर सुशांत सिंह राजपूत ने ट्वीट करते हुए लिखा, ' इतना बड़ा सुपरस्टार होते हुए भी कोई कैसे इतना सरल हो सकता है।'

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी के जीवन पर बनी 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' 30 सितंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में अनुपम खेर, भूमिका चावला, कियारा आडवाणी और दिशा पाटनी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।


क्रिकेट की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी