गौती के मामले में गंभीर हुए अकरम, कहा ड्रॉप करना गलत

जागरण न्यूज नेटवर्क, मुंबई। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान वसीम अकरम ने गौतम गंभीर को भारतीय टीम में लिए जाने की वकालत की है। गंभीर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया में नहीं शामिल किया गया है। अकरम आइपीएल में शाहरुख खान के मालिकाना हक वाली कोलकाता नाइटराइडर्स में गेंदबाजी कोच थे और गंभीर उस टीम के कप्तान हैं। अकरम से खास बातचीत के मुख्य अंश ..

By Edited By: Publish:Thu, 14 Feb 2013 01:10 PM (IST) Updated:Thu, 14 Feb 2013 01:10 PM (IST)
गौती के मामले में गंभीर हुए अकरम, कहा ड्रॉप करना गलत

जागरण न्यूज नेटवर्क, मुंबई। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान वसीम अकरम ने गौतम गंभीर को भारतीय टीम में लिए जाने की वकालत की है। गंभीर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया में नहीं शामिल किया गया है। अकरम आइपीएल में शाहरुख खान के मालिकाना हक वाली कोलकाता नाइटराइडर्स में गेंदबाजी कोच थे और गंभीर उस टीम के कप्तान हैं। अकरम से खास बातचीत के मुख्य अंश .. क्या भारत ऑस्ट्रेलिया का सफाया कर सकता है?

चार-शून्य कहना आसान है, लेकिन करना बेहद मुश्किल। लेकिन भारत सीरीज जीत सकता है। इसके लिए उसे अच्छी शुरुआत करनी होगी। भारत प्रबल दावेदार है। टर्निंग विकेट पर भारतीय स्पिनर ऑस्ट्रेलिया को मुश्किल में डाल सकते हैं। मैं हरभजन सिंह की वापसी को लेकर खुश हूं। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं। क्या गौतम गंभीर को टीम में न लिए जाने का फैसला ठीक है?

गौतम को आत्मविश्वास की जरूरत है। उन्हें ड्रॉप नहीं किया जाना चाहिए था। वह भारत के लिए अगले पांच-छह साल खेल सकते हैं। जरूरी है कि कप्तान [एमएस धौनी] उनमें भरोसा पैदा करें। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आपको अनुभवी खिलाडि़यों की जरूरत होगी। शमी अहमद का चयन किया जाना सही फैसला है। मेरा मानना था कि उसे टेस्ट टीम में होना चाहिए था। सचिन तेंदुलकर का करियर कितना लंबा चल सकता है?

जब तब क्रिकेट के लिए जज्बा है सचिन खेल सकते हैं। यह सब उन पर निर्भर करता है। उनके जुड़ी हुई बात पर मैं कुछ भी नहीं बोल सकता। क्या इस सीरीज में रिवर्स स्विंग की कितनी भूमिका रहेगी?

इंग्लैंड भारत में हाल में सीरीज जीतने में इसीलिए कामयाब रहा था, क्योंकि उसके गेंदबाजों ने गेंद को रिवर्स स्विंग कराया। भारत को यह बात सीखनी होगी। [मिड-डे]

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी