क्रिकेट से ब्रेक लेकर 'पड़ोसी देश' पहुंचे हैं विराट कोहली, क्या वहीं मनाएंगे 31वां जन्मदिन?

मंगलवार 5 नवंबर को भारतीय कप्तान विराट कोहली का जन्मदिन है और जानकारी के मुताबिक वह इसे बेहद खास जगह मनाने जा रहे हैं।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Mon, 04 Nov 2019 01:17 PM (IST) Updated:Mon, 04 Nov 2019 01:17 PM (IST)
क्रिकेट से ब्रेक लेकर 'पड़ोसी देश' पहुंचे हैं विराट कोहली, क्या वहीं मनाएंगे 31वां जन्मदिन?
क्रिकेट से ब्रेक लेकर 'पड़ोसी देश' पहुंचे हैं विराट कोहली, क्या वहीं मनाएंगे 31वां जन्मदिन?

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को बांग्लादेश के खिलाफ खेला जा रही टी20 सीरीज से आराम दिया गया है। विराट ने लगातार मुकाबलों के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से आराम दिए जाने की गुजारिश की थी। मंगलवार 5 नवंबर को विराट को जन्मदिन है और वह इसे बेहद खास जगह मनाने जा रहे हैं।

टीम इंडिया के कप्तान कोहली क्रिकेट के मैदान से दूर पहाड़ों में छुट्टियां बिता रहे हैं। ऐसा खबर है कि किंग कोहली अपनी जन्मदिन भी पहाड़ों में ही मनाने का प्लान कर चुके हैं। अब तक आप सोच रहे होंगे कि हमने उस जगह का नाम तो बताया ही नहीं जहां कोहली इन दिनों फुर्सत के पल बिता रहे हैं। कोहली अपने पड़ोसी देश भुटान में हैं और वहां पत्नि अनुष्का शर्मा के साथ सब्जी मंडी में घूम रहे हैं।

कोहली पड़ोसी देश में मनाएंगे जन्मदिन

कोहली के साथ भुटान के सब्जी मंडी में घुमते विराट और अनुष्का की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अब यह तस्वीर ताजा है या फिर पुरानी इसका तो पता नहीं चल पाया है लेकिन कोहली और अनुष्का का लुक देखकर यह ताजा तस्वीर ही लग रही है। विराट कोहली फैन क्लब ने तस्वीर शेयर की है जिसमें विराट और अनुष्का भुटान की वादियों का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि कोहली अपना 31वां जन्मदिन भुटान में ही मनाएंगे। 

इटली में हुई थी कोहली-अनुष्का की शादी

विराट कोहली ने बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ इटली में दिसंबर 2017 में शादी की थी। काफी सालों तक रिश्ते मे रहने के बाद दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया था। भारत के बाहर हुई इस शादी में बेहद कम मेहमानों को निमंत्रण दिया गया था।

विराट को बगैर हारी टीम इंडिया

भारतीय टीम को टी20 में पहली बार बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। रविवार को तीन मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को बांग्लादेश ने 7 विकेट से हराया और सीरीज 1-0 की बढ़त हासिल की।

chat bot
आपका साथी