वीडियो संदेश के जरिये जीवा ने धौनी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, कहा आप बूढ़े हो गए पापा

मैच समाप्त होने के बाद कैप्टन कूल ने पत्नी साक्षी और बेटी के अलावा टीम इंडिया के सदस्यों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Publish:Sat, 07 Jul 2018 08:00 PM (IST) Updated:Sat, 07 Jul 2018 08:11 PM (IST)
वीडियो संदेश के जरिये जीवा ने धौनी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, कहा आप बूढ़े हो गए पापा
वीडियो संदेश के जरिये जीवा ने धौनी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, कहा आप बूढ़े हो गए पापा

कार्डिफ, प्रेट्र। बढ़ते वजन और सफेद होती दाढ़ी के बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को उनके 37वें जन्मदिन पर बेटी जिवा ने उनकी बढ़ती उम्र की ओर इशारा किया। करोड़ों प्रशंसकों को प्रभावित करने वाले धौनी के लिए जीवा ने कहा कि हैप्पी बर्थडे पापा, आप बूढ़े हो रहे हो।

बीसीसीआइ के ट्विटर हैंडल द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में विराट कोहली से लेकर जीवा और पत्नी साक्षी ने भारत को विश्व कप दिलाने वाले पूर्व कप्तान को अपनी शुभकामनाएं भेजीं। दूसरे टी-20 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की हार के बीच 37 साल के हुए धौनी के जन्म दिन की पूर्व संध्या यादगार नहीं रही क्योंकि तब भारत को हार का सामना करना पड़ा।

यह भारत के बेहतरीन कप्तानों में से एक धौनी के लिए उनके जन्मदिन का सही जश्न नहीं था लेकिन वह हमेशा ऐसे ही सरल और साधारण रहे हैं। उनकी टीम के मौजूदा और पूर्व साथियों के साथ दुनिया भर में मौजूद उनके प्रशंसकों ने धौनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मैच समाप्त होने के बाद कैप्टन कूल ने पत्नी साक्षी और बेटी के अलावा टीम इंडिया के सदस्यों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी मौजूद थीं।

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इस खास मौके पर कहा कि इस उम्र में भी आप पहले जैसे ही फिट और तेज हैं, यह देखकर अच्छा लग रहा है कि आप खेल का आनंद ले रहे हैं और मुस्कुरा रहे हैं। आपको भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं। मेरे लिए अभी भी आपके साथ खेलना एक सम्मान की बात है। हमने आपकी देखरेख में खेलने शुरू किया। शुभकामनाएं और मेरी सकारात्मक ऊर्जा हमेशा आपकी ओर रहेगी।

अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर जब धौनी कार्डिफ में बल्लेबाजी करने आए तो वह 500 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में खेलने वाले तीसरे भारतीय क्रिकेटर बने। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं और 500वें अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में खेलने के लिए बधाई। आप अपने आस-पास मौजूद लोगों को ऐसे ही हर्ष और आनंद पहुंचाते रहें।

स्टंपिंग से बचने की कोशिश कर धौनी की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया, हैप्पी बर्थडे एमएस धौनी। आपका जीवन इस खिंचाव से लंबा हो और आपको अपने स्टंपिंग की तुलना में ज्यादा खुशी हासिल हो। ओम फिनिशाय नम:। सुरेश रैना ने लिखा कि भारत में आज ही के दिन धौनी के रूप में एक महान शख्सियत का जन्म हुआ था। पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने कहा, एमएस धौनी आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप ऐसे ही आनंद के साथ मनोरंजन और प्रभावित करते रहें।

धौनी विश्व क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं। उनकी अगुआई में भारत ने 2007 टी-20 विश्व कप, 2010 आइसीसी विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब जीते।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी