मैदान के बाहर कोहली ने बनाया एक और विराट रिकॉर्ड

Virat Kohli ट्विटर पर कोहली की फॉलोगिंग 30 मिलियन हो गई है।

By Rajat SinghEdited By: Publish:Thu, 20 Jun 2019 04:59 PM (IST) Updated:Thu, 20 Jun 2019 04:59 PM (IST)
मैदान के बाहर कोहली ने बनाया एक और विराट रिकॉर्ड
मैदान के बाहर कोहली ने बनाया एक और विराट रिकॉर्ड

नई दिल्ली, जेएनएन। मैदान में हों या मैदान से बाहर, विराट कोहली किसी से कम नहीं हैं। वह एक बाद एक उपलब्धियां छूते जा रहे हैं। अब बात हैं ट्विटर की। जी हां, कोहली ट्विटर पर भी एक 'विराट' रिकॉर्ड छू लिया है। कोहली की फॉलोगिंग 30 मिलियन हो गई है। इसको लेकर कोहली ट्वीट भी किया और फैंस का आभार भी जताया।

कोहली ने अपने ट्विटर अंकाउट से एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। यह वहीं रिएक्शन है, जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महेंद्र सिंह धौनी के छक्के पर दिया था। दरअसल, धौनी ने मिचेल स्टॉर्क की गेंद को पूल करते हुए छह रन बटोर लिए थे, जिसके बाद कोहली हक्के-बक्के रह गए थे। कोहली ने इस साथ लिखा ट्विटर पर 30 मिलियन को पार करने पर मेरी प्रतिक्रिया भी। सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। एक ट्वीट को 1 लाख से ऊपर लाइक्स मिल चुके हैं।

also my reaction when we crossed 30 million on Twitter. 👀 Thanks for all the love and support everyone. 🙏🏼😊 #30MillionStrong 💪 pic.twitter.com/TGOrUQvWac

— Virat Kohli (@imVkohli) June 19, 2019

इस मामले में वह महेंद्र सिंह धौनी से भी आगे हैं। धौनी के अंकाउट पर करीब 8 मिलियन फॉलोवर्स हैं। वह सचिन से भी आगे निकल चुके हैं। हालांकि, सचिन तेंदुलकर, कोहली से थोड़ा ही पीछे हैं। सचिन के 29.4 मिलियन फॉलोवर्स हैं। ट्विटर में फॉलोवर के मामले में अमिताभ बच्चन कोहली से आगे हैं, उनके फॉलोवर्स 37 मिलियन से अधिक हैं।

इसके अलावा आप लाइव अपडेट और मैच से जुड़ी रोचक खबरें dainikjagran.com पर पढ़ सकते हैं।   

जागरण ऐप पर शुरू हो गया है  क्रिकेट क्विज कांटेस्ट । रोज जीत सकते हैं स्मार्ट फोन। आज से ही हिस्सा लें। डाउनलोड करें जागरण ऐप। 

Andrioid 
 फोन पर डाउनलोड करने के लिए यहां  क्लिक  करें। 

Iphone  पर डाउनलोड करने के लिए यहां  क्लिक  करें।  

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी