विराट कोहली, पीआर श्रीजेश और दीपा मलिक को मिला पद्म सम्मान

इस वर्ष कुल 89 लोगों के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गयी, जिनमें से 39 को गुरुवार को पुरस्कृत किया गया।

By Bharat SinghEdited By: Publish:Fri, 31 Mar 2017 12:33 PM (IST) Updated:Fri, 31 Mar 2017 12:41 PM (IST)
विराट कोहली, पीआर श्रीजेश और दीपा मलिक को मिला पद्म सम्मान
विराट कोहली, पीआर श्रीजेश और दीपा मलिक को मिला पद्म सम्मान

नई दिल्ली, पीटीआइ। राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने गुरुवार को राष्‍ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्‍कार प्रदान किए। इस दौरान क्रिकेटर विराट कोहली, हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश और पैरालंपियन दीपा मलिक समेत दूसरे क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। 

इन्हें मिला पद्मश्री

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, लोकसभा के पूर्व महासचिव टी. के. विश्वनाथन, जानेमाने एंडोक्रायनॉलजिस्ट एमएम गोडबोले, फ्रांसीसी इतिहासकार मिशेल दानिनो, मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी के पूर्व प्रफेसर अनंत अग्रवाल, कन्याकुमार विवेकानंद रॉक मेमोरियल की उपाध्यक्ष निवेदिता रघुनाथ भिडे को पद्मश्री सम्मान प्रदान किया गया। लोक गायिका बसंती बिष्ट, उद्योगपति मोहन रेड्डी वेंकटराम बोडानापु, मधुबनी चित्रकार बऊआ देवी, कर्नाटक में हलाक्की आदिवासी की लोक कलाकार सुकरी बोम्मु गौडा, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के 'बाइक ऐम्बुलेंस दादा' करिमुल हक को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

दीपा मलिक को सम्मानित करते राष्ट्रपति

जिन अन्य लोगों को पद्मश्री दिया गया उनमें लेखक नरेन्द्र कोहली, पैरा-ऐथलीट दीपा मलिक, रंगकर्मी वरेप्पा नाबा, कथकली कलाकार चेमनचेरी कुन्हैरामन नैयर, मलयाली कवि अक्कित्तम अच्युतन नम्बूदिरी, खारखान से आदिवासी कलाकार मुकुंद नायक, पर्यावरणविद बलबीर सिंह सीचेवाल और जानीमानी स्त्रीरोग विशेषज्ञ भक्ति यादव के नाम शामिल हैं। इस वर्ष कुल 89 लोगों के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गयी, जिनमें से 39 को गुरुवार को पुरस्कृत किया गया।

पीआर श्रीजेश को सम्मानित करते राष्ट्रपति

इस अवसर पर डॉ, मुरली मनोहर जोशी, शरद पवार, पूर्णो ऐजिटॉक संगमा (मरणोपरांत) और इसरो के पूर्व अध्यक्ष प्रफेसर उडिपी रामचन्द्र राव समेत 39 लोगों को पद्म पुरस्कारों से नवाजा।

इन्हें मिला पद्म भूषण

योग गुरु स्वामी निरंजनानंद सरस्वती, थाईलैंड की राजकुमारी महा चक्री सिरिन्थॉर्न और भारत में लेप्रोस्कॉपिक सर्जरी के जनक टेहेम्टन एरच उडवाडिया को पद्म भूषण सम्मान दिया गया। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ नौकरशाहों ने इस समारोह में भाग लिया।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी