कलाम को दिल्ली में सचिन ने दिया आखिरी सलाम

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने देश के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को दिल्ली के राजाजी मार्ग स्थित उनके आवास पर अपना आखिरी सलाम दिया।

By sanjay savernEdited By: Publish:Tue, 28 Jul 2015 06:00 PM (IST) Updated:Tue, 28 Jul 2015 07:03 PM (IST)
कलाम को दिल्ली में सचिन ने दिया आखिरी सलाम

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने देश के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को दिल्ली के राजाजी मार्ग स्थित उनके आवास पर अपना आखिरी सलाम दिया।

83 वर्ष के कलाम का निधन सोमवार को सिलौंग में हुआ था। वो वहां आइआइएम के छात्रों को लेक्चर देने गए हुए थे। उनके निधन के बाद तेंदुलकर ने ट्वीट किया था कि उनका निधन देश के लिए बड़ी क्षति है और पूरा देश शोक में है। देश के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम एक महान वैज्ञानिक, युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत और एक महान इंसान थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी