हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे देव साहब

नई दिल्ली। सदाबहार अभिनेता देवानंद के रविवार की सुबह लंदन में निधन से भारतीय खेल जगत भी शोक में डूब गया। इस खबर से बेहद दुखी स्टार बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कहा कि वह अपनी फिल्मों के जरिए हमेशा लोगों के दिलों पर राज करते रहेंगे।

By Edited By: Publish:Sun, 04 Dec 2011 04:54 PM (IST) Updated:Sun, 04 Dec 2011 04:54 PM (IST)
हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे देव साहब

नई दिल्ली। सदाबहार अभिनेता देवानंद के रविवार की सुबह लंदन में निधन से भारतीय खेल जगत भी शोक में डूब गया। इस खबर से बेहद दुखी स्टार बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कहा कि वह अपनी फिल्मों के जरिए हमेशा लोगों के दिलों पर राज करते रहेंगे।

तेंदुलकर ने देवानंद के निधन पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, सदाबहार अभिनेता देव साहब के अचानक निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी हो गया। देव साहब का जाना भारत के लिए बहुत बड़ी क्षति है। इसके बाद तेंदुलकर ने अगला ट्वीट किया, अपनी फिल्मों के जरिए वह हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना ने देवानंद पर फिल्माए गए मशहूर गीत मैं जिंदगी का साथ निभाता चला गया से इस सदाबहार नायक को याद किया और कहा कि वह हमेशा उनके साथ रहेंगे। रैना ने ट्विटर पर अपने पेज पर लिखा है, इस महान हस्ती ने न सिर्फ लोगों का मनोरंजन किया बल्कि हमें जिंदगी जीना भी सिखाया। देव साहब हमेशा हमारे साथ बने रहेंगे। अस्वस्थ होने के कारण भारतीय टीम से बाहर चल रहे बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह ने कहा कि देवानंद की कमी हमेशा खलेगी। युवराज ने इस साल मंसूर अली खां पटौदी, जगजीत सिंह और भूपेन हजारिका जैसी हस्तियों के भी निधन के संदर्भ में ट्वीट किया, यह कितना दुखद साल रहा। इस साल कुछ महान हस्तियां हमसे विदा हो गई। देव साहब ने अपनी जिंदगी के हर दिन का आनंद लिया। आपकी हमेशा कमी खलेगी। भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने भी देवानंद के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा है, हमें देव साहब की कमी खलेगी। वह महान हस्ती थे। उन्होंने हमेशा साबित किया कि उम्र केवल एक संख्या है और वह जिंदगी जीने का जज्बा होता है जो मायने रखता है। पूर्व भारतीय स्पिनर मुरली कार्तिक और अमित मिश्रा ने भी देवानंद के निधन पर शोक जताया। कार्तिक ने जहां उन्हें नए मानक तय करने वाला करार दिया वहीं मिश्रा ने कहा कि उनकी हमेशा कमी खलेगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी