ठोक दिया तिहरा शतक मगर पारी में एक भी छक्का नहीं

क्रिकेट की दुनिया में कई रिकॉर्ड बनते रहते हैं। कुछ रिकॉर्ड ऐसे होते हैं, जिनके बारे में कल्पना भी नहीं की जा सकती है। आधुनिक क्रिकेट में अगर कोई क्रिकेटर छक्के लगाए बिना ही शतक बना दें तो यह किसी करिश्मे से कम नहीं है। ऐसा ही एक कारनामा हुआ

By sanjay savernEdited By: Publish:Fri, 28 Nov 2014 05:26 PM (IST) Updated:Fri, 28 Nov 2014 05:39 PM (IST)
ठोक दिया तिहरा शतक मगर पारी में एक भी छक्का नहीं

मुंबई । क्रिकेट की दुनिया में कई रिकॉर्ड बनते रहते हैं। कुछ रिकॉर्ड ऐसे होते हैं, जिनके बारे में कल्पना भी नहीं की जा सकती है। आधुनिक क्रिकेट में अगर कोई क्रिकेटर छक्के लगाए बिना ही शतक बना दें तो यह किसी करिश्मे से कम नहीं है। ऐसा ही एक कारनामा हुआ प्रतिष्ठित हैरिस शील्ड टूर्नामेंट के दौरान।

स्वामी विवेकानंद स्कूल के सुवेद पारकर ने गुंडेचा टीम के खिलाफ तिहरा शतक जमाया। हैरानी की बात यह रही कि इस पारी में उन्होंने एक भी छक्का नहीं लगाया। नाबाद 300 रनों की पारी में सुवेद ने 36 चौके लगाए और शेष रन दौड़कर बनाए। यह उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। गुंडेचा के पहली पारी में सिर्फ 26 रन के जवाब में सुवेद की पारी से स्वामी विवेकानंद स्कूल ने दो विकेट पर 520 रन बनाकर पहली पारी घोषित की। इसके बाद गुंडेचा टीम दूसरी पारी में सिर्फ 91 रन पर सिमट गई और विवेकानंद ने पारी व 403 रन से मैच जीत लिया।

क्रिकेट की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी