खराब दौर से गुजर रहे श्रीलंका क्रिकेट को एक और झटका, बर्खास्त हुए सभी चयनकर्ता

श्रीलंका की हार का खामियाजा उसकी चयन समिति को भी भुगतना पड़ा।

By Lakshya SharmaEdited By: Publish:Mon, 26 Nov 2018 05:22 PM (IST) Updated:Mon, 26 Nov 2018 05:22 PM (IST)
खराब दौर से गुजर रहे श्रीलंका क्रिकेट को एक और झटका, बर्खास्त हुए सभी चयनकर्ता
खराब दौर से गुजर रहे श्रीलंका क्रिकेट को एक और झटका, बर्खास्त हुए सभी चयनकर्ता

नईदिल्ली, जेएनएन।  लगता है श्रीलंका क्रिकेट का बुरा दौर खत्म ही नहीं हो रहा है, पहले भ्रष्टाचार के आरोपों ने इस देश को कलंकित किया और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज भी उन्हें 3-0 से गंवानी पड़ी। सोमवार को श्रीलंका टीम ने तीसरे टेस्ट में भी इंग्लैंड के सामने घुटने टेक दिए और उसे 42 रन से हार का सामना करना पड़ा। तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने 326 रन का लक्ष्य रखा था लेकिन वह केवल 284 रन पर ही ऑल आउट हो गई।

अब श्रीलंका की हार का खामियाजा उसकी चयन समिति को भी भुगतना पड़ा। दरअसल इंग्लैंड से सीरीज हारने के बाद सभी चयनकर्ताओं को उनके पद से हटा दिया गया है। एसंथा डेमेल नई चयन समिति के नए अध्यक्ष होंगे। वहीं ब्रैडन कुरुपु, हेमानथा विक्ररामत्रे और चांमिडा मेंडिस नए सदस्य होंगे।

इस चयन समिति में पूर्व टेस्ट गेंदबाज ग्रीम लैब्राय अध्यक्ष थे, वहीं गामिनी विक्रमसिंघे, एरिक उपाशंता, चंडिका हथुरूसिंघे और जेरिल वाटर्सज सदस्य थे। इस समिति को जून में बनाया गया था लेकिन कम समय में ही हर सदस्य को हटा दिया गया। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के बयान के अनुसार श्रीलंका के खेल मंत्री फैजर मुस्तफा ने रविवार को पैनल को बुलाया और उनका अपनी सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया

इंग्लैंड के खिलाफ ऐसा रहा श्रीलंका का प्रदर्शन

श्रीलंका इस पूरी ही सीरीज में संघर्ष करती दिखी। पहले टेस्ट में उसे 211 रन से हार झेलनी पड़ी तो दूसरा टेस्ट उसने 57 रन से गंवा दिया था। वहीं तीसरे टेस्ट में भी वह 30 रन से हार गया। इंग्लैंड ने पहली बार एशिया में किसी टीम का वाइट वॉश किया है।

वहीं इंग्लैंड ने तीसरी बार अपने घर से बाहर वाइट वॉश किया है। इससे पहले इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसी के घर में साल 1895 में 3-0 से जीत हासिल की थी। वहीं साल 1962/63 में उसे न्यूजीलैंड को उसी के घर में 3-0 से शिकस्त दी थी।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी