क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की बेटी से सगाई करेगा पाकिस्तान टीम का ये खिलाड़ी, हो गया ऐलान

पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान और महान ऑलराउंडरों में शुमार शाहिद अफरीदी की बेटी के साथ पाकिस्तान टीम के मौजूदा तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी सगाई करने जा रहे हैं। इस बात की पुष्टि खुद शाहिद अफरीदी के परिजनों ने की है।

By Vikash GaurEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 10:55 AM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 10:55 AM (IST)
क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की बेटी से सगाई करेगा पाकिस्तान टीम का ये खिलाड़ी, हो गया ऐलान
शाहिद अफरीदी की बेटी की सगाई का ऐलान हो गया है

नई दिल्ली, जेएनएन। पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी जल्द सगाई करने जा रहे हैं। शाहीन शाह अफरीदी जिस लड़की से सगाई करने जा रहे हैं वो कोई और नहीं, बल्कि पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान और महान ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी की बेटी है। पाकिस्तान के तूफानी गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की सबसे बड़ी बेटी अक्सा अफरीदी की सगाई होने जा रही है। हालांकि, सगाई दो साल के अंदर होगी, क्योंकि अक्सा अभी अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं।

पाकिस्तान ऑब्जर्वर की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी के परिवार की ओर से इस बात की पुष्टि हो गई है कि ये दोनों सगाई करने वाले हैं। शाहीन अफरीदी के पिता अयाज खान ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे के लिए शाहिद अफरीदी के परिवार को प्रस्ताव भेजा था और इसे शाहिद अफरीदी के परिवार वालों ने स्वीकार कर लिया है। ऐसे में शाहीन और अक्सा की सगाई होने जा रही है।

उनका यह बयान सोशल मीडिया पर उन खबरों के आने के बाद आया है, जिसमें शाहीन अफरीदी और अक्सा अफरीदी की सगाई की बातें शेयर हो रही हैं और दोनों परिवारों को बधाई दी जा रही है। नए रिश्ते में दो सामान्य बातें होंगी। एक तो यह कि ये कपल एक ही अफरीदी जनजाति के हैं। दूसरी बात यह है कि दोनों बीस साल के हैं। इस उम्र में बहुत कम इंटरनेशनल क्रिकेटर सगाई या फिर अपनी शादी के लिए राजी होते हैं।

आपको बता दें, शाहीन अफरीदी बीते 2018 से इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं। थोड़े से समय में ही शाहीन अफरीदी ने पाकिस्तान की टीम में स्थाई जगह बना ली है। टी20 क्रिकेट ही नहीं, बल्कि साल 2000 में जन्मा ये क्रिकेटर अब देश के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल रहा है। शाहीन अफरीदी ने अब तक 15 टेस्ट, 22 वनडे इंटरनेशनल और 21 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। शाहीन शाह अफरीदी ने टेस्ट में 48, वनडे में 45 और टी20 में 24 विकेट अपने नाम किए हैं।

chat bot
आपका साथी