इन्होंने 2013 की याद दिलाई, क्या शनिवार को फिर रचेंगे इतिहास?

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी सीरीज के चौथे टेस्ट के दूसरे दिन दो भारतीय बल्लेबाजों ने एक बार फिर अपना दम दिखाया है।

By ShivamEdited By: Publish:Fri, 09 Dec 2016 06:18 PM (IST) Updated:Fri, 09 Dec 2016 09:20 PM (IST)
इन्होंने 2013 की याद दिलाई, क्या शनिवार को फिर रचेंगे इतिहास?

(शिवम् अवस्थी), नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी सीरीज के चौथे टेस्ट के दूसरे दिन दो भारतीय बल्लेबाजों ने एक बार फिर अपना दम दिखाया है। इन दोनों ने एक बार फिर 2013 के उस मैच की याद दिलाई है जब एक खास इतिहास रचा गया था। क्या अब मैच के तीसरे दिन (शनिवार) ये दो खिलाड़ी फिर उस करिश्माई प्रदर्शन को दोहरा पाएंगे जिसने कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

- सयंमित बल्लेबाजी हो तो ऐसी

हम बात कर रहे हैं चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय की। मुंबई टेस्ट की पहली पारी में जब शुक्रवार को भारत ने अपना पहला विकेट (लोकेश राहुल) 39 रन पर गंवा दिया तब इन्हीं दोनों ने मोर्चा संभाला और संयमित बल्लेबाजी करते हुए दिन का खेल खत्म होने तक पिच पर टिके रहे। विजय 169 गेंदों पर 70 रन बनाकर टिके हुए हैं जबकि पुजारा 102 गेंदों पर 47 रन बनाकर पिच पर मौजूद हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी हो चुकी है और शनिवार को भी सबकी नजरें उन पर ही रहेंगी।

- 2013 का वो ऐतिहासिक पल

मार्च 2013 में ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ हैदराबाद में इन्हीं दोनों खिलाड़ियों ने भारतीय पारी में जान फूंकी थी। उस मैच की पहली पारी में विजय ने 167 रन जबकि पुजारा ने 204 रनों की शानदार पारियां खेली थीं। दोनों ने भारतीय टेस्ट इतिहास में दूसरे विकेट के लिए सर्वाधिक 370 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी को अंजाम दिया था। जबकि किसी भी विकेट के लिए ये भारत की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी भी साबित हुई थी। उनसे आगे सिर्फ मांकड़-पंकज रॉय (413 रन) और वीवीएस लक्ष्मण-राहुल द्रविड़ (376 रन) की साझेदारियां दर्ज हैं।

क्रिकेट की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी