4 महीने में दूसरी बार पाकिस्तान का दौरा करेगी श्रीलंका, खेल मंत्रालय से मिली मंजूरी

दिसंबर में पाकिस्तान के साथ श्रीलंका का टेस्ट चैंपियनशिप के तरह दो टेस्ट मैच खेलना है जिसके लिए 8 दिसंबर को श्रीलंका की टीम पाकिस्तान के लिए रवाना होगी।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Fri, 29 Nov 2019 02:59 PM (IST) Updated:Fri, 29 Nov 2019 02:59 PM (IST)
4 महीने में दूसरी बार पाकिस्तान का दौरा करेगी श्रीलंका, खेल मंत्रालय से मिली मंजूरी
4 महीने में दूसरी बार पाकिस्तान का दौरा करेगी श्रीलंका, खेल मंत्रालय से मिली मंजूरी

नई दिल्ली, जेएनएन। श्रीलंका क्रिकेट टीम ने दिसंबर में पाकिस्तान दौरे के लिए लिए तारीख का एलान कर दिया है। दिसंबर में पाकिस्तान के साथ श्रीलंका का टेस्ट चैंपियनशिप के तरह दो टेस्ट मैच खेलना है जिसके लिए 8 दिसंबर को श्रीलंका की टीम पाकिस्तान के लिए रवाना होगी। शुक्रवार को क्रिकेट श्रीलंका ने इस बात की जानकारी दी।

पाकिस्तान के साथ पाकिस्तान में जाकर टेस्ट सीरीज खेलने को राजी हुई श्रीलंका क्रिकेट टीम के दौरे की तारीख सामने आ गई है। क्रिकेट श्रीलंका ने शुक्रवार को दौरे पर जाने वाली 16 सदस्यीय टीम के नाम के साथ पाकिस्तान रवाना होने की तारीख के बारे में भी जानकारी दी। मीडिया से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया कि 8 दिसंबर को श्रीलंका की टीम पाकिस्तान के दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने के लिए रवाना होगी।

श्रीलंका के खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को श्रीलंका की 16 सदस्यीय टीम को पाकिस्तान के दौरे पर जाने के लिए मंजूरी दे दी। इस बार पाकिस्तान के दौरे पर जाने वाली टीम में सीनियर खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। टीम की कप्तानी का भार दिमुथ करुणारत्ने के हाथों में होगी।

पाकिस्तान दौरे पर जाने वाली श्रीलंका की टेस्ट टीम

दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), ओशाडा फर्नान्डो, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांदीमल, कुसल परेरा, लहिरू थिरिमने, धनंजय डि सिल्वा, निरोशन डिकवेला, दिलरुवान परेरा, लसिथ एमबुलडेनिया, सुरंगा लकमल, लहिरू कुमारा, विश्वा फर्नान्डो, कसुन रजीता और लक्षण संदाकन

इससे पहले सितंबर में श्रीलंका ने पाकिस्तान का दौरा किया था। यहां तीन वनडे और तीन 20 मैचों की सीरीज में श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। यह दौरा पहले श्रीलंका के सीनियर खिलाड़ियों और फिर सुरक्षा इंतजाम की वहज से काफी विवादों में रहा था।  दौरे के ठीक पहले श्रीलंका का सीनियर खिलाड़ियों ने अपने नाम वापस ले लिए थे। इसमें टी20 कप्तान लसिथ मलिंगा भी शामिल थे। 

chat bot
आपका साथी