MS Dhoni में 2023 वर्ल्ड कप खेलने की क्षमता, भारत में आयोजित होगा ये टूर्नामेंट

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि MS Dhoni में साल 2023 में भारत में आयोजित होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में खेलना चाहिए।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Fri, 29 May 2020 03:47 PM (IST) Updated:Fri, 29 May 2020 03:47 PM (IST)
MS Dhoni में 2023 वर्ल्ड कप खेलने की क्षमता, भारत में आयोजित होगा ये टूर्नामेंट
MS Dhoni में 2023 वर्ल्ड कप खेलने की क्षमता, भारत में आयोजित होगा ये टूर्नामेंट

नई दिल्ली, जेएनएन। MS Dhoni के संन्यास की चर्चा के बीच इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने एक ऐसी बात कह दी है जिससे कि माही के चाहने वाले जरूर खुश हो जाएंगे। मोंटी ने कहा कि एम एस धौनी में इतनी क्षमता है कि वो भारत में आयोजित होने वाले 2023 वर्ल्ड कप में खेल सकते हैं। आपको बता दें कि 2023 वनडे वर्ल्ड कप भारत में ही आयोजित किया जाएगा और इसमें 10 देश हिस्सा लेंगे। 

मोंटी पनेसर ने कहा कि इस महान खिलाड़ी एम एस धौनी को अभी रिटायर नहीं होना चाहिए और इंडियन प्रीमियर लीग में भी खेलना जारी रखना चाहिए। इस साल जुलाई में धौनी 39 साल के हो जाएंगे जबकि 2023 वनडे वर्ल्ड कप तक उनकी उम्र 42 साल हो जाएगी। मोंटी ने कहा कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और भविष्य में काफी चीजें बदल सकती है। 

मोंटी ने कहा कि अगर मैं धौनी होता तो मैं रिटायर नहीं होता और अगले चार साल तक आइपीए में खेलता रहता। इसके अलावा अगर में घरेलू क्रिकेट खेल रहा होता तो मैं अगले वर्ल्ड कप में भी खेल सकता था। पनेसर ने टाइम्स नाउ से बात करते हुए कहा कि धौनी 2023 वर्ल्ड कप में खेल सकते थे क्योंकि खेल में चीजें बहुत जल्दी बदल जाती है। 

मोंटी पनेसर ने कहा कि धौनी को आइपीेएल में भी अभी खेलते रहना चाहिए क्योंकि वो इस लीग का बड़ा आकर्षण हैं। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि धौनी के रिटायर होने का असर वर्ल्ड क्रिकेट पर भी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि लोग उसके बाद आइपीएल को इस वजह से देखेंगे क्योंकि वो उन्हें कहीं और खेलता नहीं देख पाएंगे। धौनी इस लीग का बड़ा आकर्षण होंगे। आइपीएल धौनी को खोना अफोर्ड नहीं कर पाएगा। मोंटी ने ये भी कहा कि धौनी के जाने के बाद उनकी जगह को भरना किसी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होगा। 

chat bot
आपका साथी