सामने आई महेंद्र सिंह धौनी के वापसी की तारीख, 13 दिन बाद होंगे विदेश रवाना

महेंद्र सिंह धौनी की अगुआई वाली टीम चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने 22 अगस्त को यूएई जाना तय किया है।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 07:43 AM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 07:43 AM (IST)
सामने आई महेंद्र सिंह धौनी के वापसी की तारीख, 13 दिन बाद होंगे विदेश रवाना
सामने आई महेंद्र सिंह धौनी के वापसी की तारीख, 13 दिन बाद होंगे विदेश रवाना

नई दिल्ली, जेएनएन। इस साल के इंडियन प्रीमियर लीग का इंतजार हर किसी को है। कोरोना वारयस महमारी फैलने के बाद से ही भारतीय टीम ने कोई भी मैच नहीं खेला है। इस टूर्नामेंट के जरिए भारतीय खिलाड़ियों की मैदान पर वापसी होगी। लोगों में सबसे ज्यादा उत्सुकता पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को दोबारा से खेलते देखेने को लेकर है। 2019 विश्व कप के बाद से वह मैदान पर नजर नहीं आएं हैं। 19 सितंबर में चेन्नई की टीम मौजूदा चैंपियन मुंबई के खिलाफ खेलने उतरेगी यह मैच धौनी का वापसी मुकाबला होगा। 

सीएसके 22 अगस्त को यूएई जाएगी :

महेंद्र सिंह धौनी की अगुआई वाली टीम चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने 22 अगस्त को यूएई जाना तय किया है। वहीं, मुंबई इंडियंस ने अपने खिलाडि़यों को एक हफ्ते के अंदर टीम से जुड़ने का आदेश दिया है। बोर्ड ने इस बार टीम के साथ 25 की बजाय 24 खिलाड़ी ही साथ ले जाने की मंजूरी दी है। 

यूएई जाने से पहले भारतीय खिलाडि़यों के पांच टेस्ट होंगे :

यूएई जाने से पहले हर एक भारतीय खिलाड़ी और स्टाफ का पांच बार कोरोना टेस्ट होगा। सभी खिलाड़ी दो टेस्ट अपने शहर में कराएंगे। निगेटिव रिपोर्ट के बाद टीम से जुड़ेंगे। यहां 14 दिन क्वारंटाइन के दौरान तीन टेस्ट होंगे। विदेशी खिलाडि़यों को भी यूएई जाने से पहले 14 दिन क्वारंटाइन में रहना होगा। साथ ही दो निगेटिव रिपोर्ट के बाद ही वे यूएई के लिए रवाना हो सकेंगे।

परिवार साथ ले जाने की मंजूरी फ्रेंचाइजी देगी :

खिलाड़ी अपने साथ परिवार को लेकर जा सकते हैं या नहीं, यह फैसला फ्रेंचाइजी ही कर सकती हैं। यदि परिवार साथ जाता है तो उन्हें भी सख्त प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। परिवारों को भी बायो-सिक्योर माहौल के बाहर किसी से मिलने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही अन्य खिलाडि़यों और उनके परिवारों से बातचीत के दौरान मास्क लगाना होगा और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।

अधिकारी ने साथ ही कहा कि ऐसी बहुत कम उम्मीद है कि यूएई में खिलाड़ियों का क्वारंटाइन समय कम किया जाए। वहीं दूसरी ओर खिलाड़ी और सहायक स्टाफ भी परिवार को यूएई ले जाने के पक्ष में नहीं है। एक वरिष्ठ खिलाड़ी ने कहा कि मेरी पांच वर्ष की बेटी है और मैं ऐसी स्थिति में परिवार को साथ नहीं ले जाना चाहता हूं।

chat bot
आपका साथी