MS Dhoni के साथ Rohit Sharma बने IPL के सर्वश्रेष्ठ कप्तान, Virat Kohli रह गए पीछे

MS Dhoni and Rohit Sharma are joint best IPL captains शनिवार को IPL की 13 वीं वर्षगांठ पर टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ कप्तान बल्लेबाज गेंदबाज और ऑलराउंडर का चयन किया गया।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Sat, 18 Apr 2020 11:42 PM (IST) Updated:Sat, 18 Apr 2020 11:42 PM (IST)
MS Dhoni के साथ Rohit Sharma बने IPL के सर्वश्रेष्ठ कप्तान, Virat Kohli रह गए पीछे
MS Dhoni के साथ Rohit Sharma बने IPL के सर्वश्रेष्ठ कप्तान, Virat Kohli रह गए पीछे

मुंबई, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के टी20 टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग को 13 साल हो चुके हैं। शनिवार को IPL की 13 वीं वर्षगांठ पर टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ कप्तान, बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑलराउंडर का चयन किया गया। कमाल की बात यह रही कि विराट कोहली को किसी श्रेणी में नहीं चुना गया लेकिन सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए उनका नाम लिया गया।

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने वाले रोहित शर्मा को IPL के संयुक्त महानतम ऑल टाइम (GOAT) कप्तान चुना गया। एबी डिविलियर्स और लसिथ मलिंगा को (GOAT) ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम्स बल्लेबाज और गेंदबाज के रूप में चुना गया।

CSK के महत्वपूर्ण खिलाड़ी में से एक शेन वॉटसन ने GOAT ऑलराउंडरों के बीच लड़ाई जीत ली। GOAT कोच को चेन्नई सुपर किंग्स के स्टीफन फ्लेमिंग के रूप में लिया गया था। आईपीएल के मैचों का प्रसारण करने वाले स्टार स्पोर्ट्स के नए शो क्रिकेट कनेक्ट की जूरी ने इन सभी श्रेणी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का चयन किया।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को IPL के सबसे महान भारतीय बल्लेबाज के रूप में चुना गया, जो टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले खिलाड़ी थे, जिन्होंने 177 मैचों में 37.84 की औसत से 5412 रन बनाए।

 

सबसे बड़े कप्तान पर में धौनी और रोहित के बीच कड़ी टक्कर रही और दोनों संयुक्त रूप से चुने गए। धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम 11 सीजन में से 10 प्लेऑफ में पहुंची। वहीं रोहित ने मुंबई इंडियंस के लिए 7 सीजन में 4 खिताब जीते।

ऑल टाइम ग्रेटेस्ट - बैट्समैन

‘360 डिग्री के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स आरसीबी के बल्लेबाजी की जान हैं और सुरेश रैना और विराट कोहली जैसे धुरंधर बल्लेबाजों से उनकी टक्कर थी। जूरी ने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कोहली और लगातार धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले रैना की जगह एबी को ऑल टाइम ग्रेटेस्ट - बैट्समैन चुना।

ऑल टाइम ग्रेटेस्ट - गेंदबाज

इस अवार्ड पर सबसे बड़ी दावेदारी मुंबई इंडियंस की पेस मशीन लसिथ मलिंगा की थी। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट मलिंगा ने झटके हैं। 122 मैचों में 170 विकेट हासिल करने वाले मलिंगा ने बाजी मारी।

ऑल टाइम ग्रेटेस्ट - ऑलराउंडर

कई अलग अलग फ्रेंचाइजी टीमों के लिए खेल चुके ऑस्ट्रलिया के धुरंधर शेन वॉटसन को ऑल टाइम ग्रेटेस्ट - ऑलराउंडर चुना गया।

chat bot
आपका साथी