IPL 2022: इस नाम से जानी जाएगी इंडियन प्रीमियर लीग की नई फ्रेंचाइजी लखनऊ

संजीव गोयनका की स्वामित्व वाली लखनऊ फ्रेंचाइजी के नाम की घोषणा कर दी गई है। इस टीम को लखनऊ सुपर जाइंट्स के नाम से जाना जाएगा। वहीं दूसरी फ्रेंचाइजी अहमदाबाद ने अभी तक अपने नाम की घोषणा नहीं की है।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Mon, 24 Jan 2022 07:52 PM (IST) Updated:Mon, 24 Jan 2022 09:24 PM (IST)
IPL 2022: इस नाम से जानी जाएगी इंडियन प्रीमियर लीग की नई फ्रेंचाइजी लखनऊ
लखनऊ फ्रेंचाइजी को अब लखनऊ सुपर जाइंड्स के नाम से जाना जाएगा (फोटो- ट्विटर)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। Lucknow Super Giants: 2022 सीजन के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) में प्रवेश करने वाली दो नई फ्रेंचाइजी में से एक, लखनऊ की टीम ने आखिरकार अपने नाम की घोषणा कर दी है। इस फ्रेंचाइजी को अब लखनऊ सुपर जाइंट्स के नाम से जाना जाएगा। पिछले साल इस फ्रेंचाइजी को आरपीएसजी समूह के स्वामित्व वाले संजीव गोयनका ने 7090 करोड़ रुपये में खरीदा था। दूसरी तरफ इस लीग में प्रवेश करने वाली दूसरी टीम अहमदाबाद की है, जिसे इरेलिया कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (CVC Capital Partners) ने 5635 करोड़ रुपये में खरीदा था।

And here it is,

Our identity,

Our name.... 🤩🙌#NaamBanaoNaamKamao #LucknowSuperGiants @BCCI @IPL @GautamGambhir @klrahul11 pic.twitter.com/OVQaw39l3A

— Lucknow Super Giants (@TeamLucknowIPL) January 24, 2022

लखनऊ की टीम ने आइपीएल 2022 की नीलामी से पहले पिक किए गए तीन खिलाड़ियों के नाम की घोषणा कर थी। इस टीम ने केएल राहुल, मार्कस स्टोनिस और रवि बिश्नोई को अपने साथ जोड़ा है। केएल राहुल को अपने साथ जोड़ने के लिए इस फ्रेंचाइजी ने 17 करोड़ रुपये खर्च किए और वो विराट कोहली के साथ आइपीएल इतिहास में सबसे ज्यााद सैलरी वाने वाले खिलाड़ी बने। कोहली को आरसीबी ने 2018 से लेकर 2021 तक इतनी ही सैलरी दी थी। 

इसके अलावा मार्कस स्टोइनिस को लखनऊ की टीम ने अपने साथ जोड़ने के लिए 9.2 करोड़ रुपये खर्च किए। स्टोइनिस इससे पहले दो साल तक दिल्ली के लिए खेले थे और इनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। वहीं रवि बिश्नोई को चार करोड़ रुपये देकर लखनऊ ने अपने साथ जोड़ा। रवि को अब तक भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका नहीं मिला है, लेकिन पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए उन्होंने सबको खूब प्रभावित किया था। पिछले दो सीजन में पंजाब के लिए खेलते हुए रवि बिश्नोई ने 12-12 विकेट हासिल किए थे। 

chat bot
आपका साथी