न्यूजीलैंड की जिम्बाब्वे पर ऐतिहासिक जीत

न्यूजीलैंड ने अपने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए जिम्बाब्वे को एकमात्र टेस्ट मैच के तीसरे दिन ही पारी और 301 रन से रौंद दिया। न्यूजीलैंड के खिलाडि़यों ने इस जीत को बेहद खास बताया है।

By Edited By: Publish:Sat, 28 Jan 2012 07:50 PM (IST) Updated:Sat, 28 Jan 2012 07:50 PM (IST)
न्यूजीलैंड की जिम्बाब्वे पर ऐतिहासिक जीत

नेपियर। न्यूजीलैंड ने अपने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए जिम्बाब्वे को एकमात्र टेस्ट मैच के तीसरे दिन ही पारी और 301 रन से रौंद दिया। न्यूजीलैंड के खिलाडि़यों ने इस जीत को बेहद खास बताया है।

न्यूजीलैंड ने आज पांच विकेट पर 392 रन से आगे खेलना शुरू किया और 18 ओवर में 103 रन जोड़े। टीम ने बीजे वाटलिंग [नाबाद 102] के करियर का पहला टेस्ट शतक पूरा होते हुए सात विकेट पर 495 रन के स्कोर पर पारी घोषित कर दी। मैन आफ द मैच क्रिस मार्टिन की अगुवाई में न्यूजीलैंड ने इसके बाद एक ही दिन में दो बार जिम्बाब्वे के बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया। जिम्बाब्वे की टीम पहली पारी में टेस्ट क्रिकेट के अपने न्यूनतम स्कोर 51 रन पर सिमट गई जबकि इसके बाद फालोआन खेलते हुए केवल 143 रन ही बना सकी। इससे पहले न्यूजीलैंड ने अपनी सबसे बड़ी जीत 2005 में जिम्बाब्वे के खिलाफ ही पारी और 294 रन से दर्ज की थी। मार्टिन ने जिम्बाब्वे की पहली पारी में पांच रन देकर दो जबकि दूसरी पारी में 26 रन देकर छह विकेट चटकाए। इसके साथ ही वह क्रिस केंस [218 विकेट] के साथ न्यूजीलैंड के तीसरे सबसे सफल गेंदबाज बन गए। न्यूजीलैंड के लिए वाटलिंग के अलावा कप्तान रोस टेलर [122 रिटायर्ड हर्ट] ने भी शतक जड़ा जबकि सलामी बल्लेबाजों ब्रेंडन मैकुलम [83] और मार्टिन गुप्टिल [51] ने भी उपयोगी पारियां खेलीं लेकिन जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी मैकलीन पार्क की उसी पिच पर ताश के पत्तों की तरह ढह गई जिसमें मेजबान टीम के बल्लेबाजों ने खूब रन बटोरे थे। पहली पारी में टीम की ओर से केवल मैलकम वालेर [23] ही दोहरे अंक तक पहुंच पाए और उसे अपने न्यूनतम टेस्ट स्कोर पर सिमटना पड़ा। इससे पहले जिम्बाब्वे का न्यूनतम स्कोर 54 रन था जो उसने 2005 में केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाया था।

न्यूजीलैंड की ओर से चारों तेज गेंदबाजों मार्टिन, ट्रेंट बाल्ट, डग बे्रसवेल और टिम साउथी ने दो-दो विकेट चटकाए। पहली पारी में 444 रन की बढ़त के बाद न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे को फालोआन दिया और इस बार भी मेहमान टीम के बल्लेबाज आयाराम गयाराम साबित हुए। दूसरी पारी में केवल रेगिस चकाब्वा [63] की कुछ देर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का सामना कर पाए। उन्होंने ग्रीम क्रेमर [26] के साथ सातवें विकेट के लिए 63 रन जोड़े।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी