द. अफ्रीका के अवॉर्ड्स समारोह में फिर दिखा रबाडा का जलवा, जीती छह-छह ट्रॉफी

कगिसो रबाडा ने दक्षिण अफ्रीका के वार्षिक क्रिकेट अवॉर्ड्‍स में फिर दबदबा बनाते हुए 9 में से 6 ट्रॉफियों पर कब्जा जमाया।

By Pradeep SehgalEdited By: Publish:Sun, 03 Jun 2018 02:04 PM (IST) Updated:Sun, 03 Jun 2018 04:07 PM (IST)
द. अफ्रीका के अवॉर्ड्स समारोह में फिर दिखा रबाडा का जलवा, जीती छह-छह ट्रॉफी
द. अफ्रीका के अवॉर्ड्स समारोह में फिर दिखा रबाडा का जलवा, जीती छह-छह ट्रॉफी

जोहानिसबर्ग, जेएनएन। द. अफ्रीका के तेज़ गेंदबाज़ कगिसो रबाडा ने दक्षिण अफ्रीका के वार्षिक क्रिकेट अवॉर्ड्‍स में फिर दबदबा बनाते हुए 9 में से 6 ट्रॉफियों पर कब्जा जमाया। उन्होंने दूसरी बार क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड भी हासिल किया। पिछले दिनों अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले एबी डिविलियर्स साल के अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेटर चुने गए।

रबाडा को क्रिकेटर ऑफ द ईयर, टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर, वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर, प्लेयर्स प्लेयर ऑफ द ईयर, डिलेवरी ऑफ द ईयर और फैंस प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया। उन्होंने द. अफ्रीका के वार्षिक पुरस्कार समारोह में दूसरी बार 6 पुरस्कार जीते, इससे पहले वे 2016 में भी यह करिश्मा कर चुके हैं। रबाडा को 2016 में भी क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया था। वे यह पुरस्कार दो बार हासिल करने वाले दिग्गज क्रिकेटरों हाशिम अमला, जैक्स कैलिस, मखाया एंटिनी और एबी डिविलियर्स के समूह में शामिल हो गए। रबाडा 2016 में इस अवॉर्ड समारोह में 6 ट्रॉफियां जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। उन्होंने 2017 में 57 विकेट लिए। वे इस साल 7 टेस्ट मैचों में 38 विकेट ले चुके हैं।

रबाडा के अलावा पुरुष वर्ग में सिर्फ डिविलियर्स, डेविड मिलर और ऐडन मार्करैम एक-एक अवॉर्ड हासिल कर पाए। डीविलिसर्य को साल का सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेटर चुना गया। डेविड मिलर ने ऑलवेज ओरिजनल अवॉर्ड हासिल किया जबकि मार्करैम को इंटरनेशनल न्यूकमर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया।

महिला वर्ग में डेन वान निकर्क को वुमन क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया। लॉरा वॉलवार्ट को प्लेयर्स प्लेयर ऑफ द ईयर और वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी