महिला टी-20 विश्व कप के पहले मुकाबले में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा

महिला टी-20 विश्व कप के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के सामने उतरेगी भारतीय महिला टीम।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Mon, 25 Jun 2018 10:35 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jun 2018 10:35 PM (IST)
महिला टी-20 विश्व कप के पहले मुकाबले में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा
महिला टी-20 विश्व कप के पहले मुकाबले में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा
दुबई, प्रेट्र। भारतीय महिला टीम इसी वर्ष होने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) महिला टी-20 विश्व कप के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के सामने उतरेगी। आइसीसी ने सोमवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। यह विश्व कप वेस्टइंडीज में नौ से 24 नवंबर के बीच खेला जाएगा।

पहले दिन भारत और न्यूजीलैंड के अलावा ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और मेजबान वेस्टइंडीज भी मैदान पर उतरेंगी। ऐसा पहली बार हो रहा है कि महिला टी-20 विश्व कप अकेले आयोजित किया जा रहा हो। 2016 में इसे भारत में पुरुषों के टी-20 विश्व कप के साथ आयोजित किया गया था जहां वेस्टइंडीज की महिला टीम ने खिताब अपने नाम किया था। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी