अपने फेवरेट मैदान पर इस बार ये कमाल करने से चूक गए भारतीय कप्तान विराट

टेस्ट में एडिलेड में विराट का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है लेकिन इस बार वो अपने पिछले प्रदर्शन को नहीं दोहरा पाए।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Sat, 08 Dec 2018 04:43 PM (IST) Updated:Sun, 09 Dec 2018 06:35 AM (IST)
अपने फेवरेट मैदान पर इस बार ये कमाल करने से चूक गए भारतीय कप्तान विराट
अपने फेवरेट मैदान पर इस बार ये कमाल करने से चूक गए भारतीय कप्तान विराट

 नई दिल्ली, जेएनएन। भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली अपनी टीम के लिए बल्ले से कोई खास योगदान नहीं दे पाए। विराट पहली पारी में तीन रन बनाकर जबकि दूसरी पारी में 34 रन बनाकर आउट हो गए। बारिश से बाधित मैच के तीसरे दिन विराट को नाथन लियोन ने अपना शिकार बनाया। टेस्ट क्रिकेट में अब विराट को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज लियोन बन गए हैं। उनकी गेंद पर विराट अब तक कुल छह बार टेस्ट में आउट हो चुके हैं। 

विराट कोहली वर्ष 2012 में पहली बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आए थे। हालांकि ये दौरा उनके लिए ज्यादा खास नहीं रहा था। वहीं वर्ष 2014 में अपने दूसरे ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट ने अपने खेल में जबरदस्त बदलाव किया। उन्होंने चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 86.50 की औसत से 692 रन बनाए। इस दौरे पर वो दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और उन्होंने चार शतक भी लगाए थे। विराट कोहली इस दौरे पर अपने पहले ही मैच में फेल रहे लेकिन इस मैदान पर पिछले दौरों पर उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था। वर्ष 2102 में एडिलेड में उन्होंने एक शतक लगाया था जबकि वर्ष 2014 दौरे पर इस मैदान पर उन्होंने दो शतक लगाए थे। यानी इस मैदान पर उनके अब तक कुल तीन शतक हैं पर इस बार वो अपने इस प्रदर्शन को दोहराने से चूक गए। विराट एडिलेड में अब तक 116, 115 और 141 रन की शतकीय पारी खेल चुके हैं। 

विराट कोहली ने 73 टेस्ट मैचों में 6331 रन बनाए हैं और उनके नाम पर 24 शतक और 19 अर्धशतक शामिल है। हालांकि विराट ने एडिलेड में खेलते हुए एक रिकॉर्ड अपने नाम किया और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में भारत की तरफ से सबसे तेज 1000 रन पूरे किए। विराट ने सिर्फ 10 टेस्ट मैच की 18 इनिंग में ये कमाल किया।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी