इस दिन होगा वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, Dhoni के सलेक्शन पर संशय

India vs West Indies वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान जल्द होने वाला है जिसमें एमएस धौनी को लेकर संशय बना हुआ है।

By Vikash GaurEdited By: Publish:Mon, 15 Jul 2019 05:47 PM (IST) Updated:Mon, 15 Jul 2019 05:47 PM (IST)
इस दिन होगा वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, Dhoni के सलेक्शन पर संशय
इस दिन होगा वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, Dhoni के सलेक्शन पर संशय

नई दिल्ली, पीटीआइ। अगले महीने टीम इंडिया वेस्टइंडीज के दौरे पर जाने वाली है। वर्ल्ड कप 2019 के बाद टीम इंडिया का ये पहला दौरा है। इस दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कब होगा इसका खुलासा हो गया है। मुंबई स्थिति भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ के मुख्यालय से शुक्रवार 19 जुलाई को वेस्टइंडीज टूर के लिए टीम इंडिया की फाइनल फिफ्टीन का ऐलान होगा। 

3 अगस्त से शुरू हो रहे वेस्टइंडीज दौरे पर विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धौनी जाएंगे या नहीं अभी ये बात स्पष्ट नहीं हुई है। वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद माना जा रहा था कि एमएस धौनी संन्यास ले लेंगे। लेकिन, अभी इस तरह की कोई बात सामने नहीं आई है। वहीं, बीसीसीआइ सूत्रों की मानें तो 38 वर्षीय धौनी को संन्यास के बारे में सोचना होगा।  

BCCI के एक अधिकारी ने बताया है, "19 जुलाई को मुंबई में सलेक्टर्स की मीटिंग होगी। हमने अभी धौनी और सलेक्टर्स के बीच में क्या बात हुई इसके बारे में नहीं सुना है। अगर आप मुझसे पूछते हैं तो मैं मानता हूं कि धौनी ने वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन किया है। केवल वही इस बात का फैसला कर सकते हैं कि उन्हें आगे क्या करना है। "

माना जा रहा है कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टी20 और वनडे सीरीज से आराम दिया जा सकता है। 22 अगस्त से शुरू होने वाले दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह उपलब्ध रहेंगे क्योंकि ये टेस्ट सीरीज आइसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है।

वर्ल्ड कप 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चोटिल हुए शिखर धवन के उपलब्ध रहने पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। खबरों की मानें तो शिखर धवन को आगे भी आराम दिया जा सकता है उनकी जगह मयंक अग्रवाल को बतौर ओपनर वेस्टइंडीज दौरे पर भेजा जा सकता है।

India tour of West Indies Full Schedule:

Date       Match             Venue

अगस्त 3          1st T20I            फ्लोरिडा

अगस्त 4           2nd T20I           फ्लोरिडा

अगस्त 6            3rd T20I           गुयाना

अगस्त 8           1st ODI             गुयाना

अगस्त 11            2nd ODI            त्रिनिदाद

अगस्त 14             3rd ODI            त्रिनिदाद

अगस्त 22-26           1st Test          एंटीगुआ

अगस्त 30-सितंबर 3    2nd Test           जमैका

chat bot
आपका साथी