Ind vs SL 2nd ODI: भारत के खिलाफ श्रीलंका के लिए करो या मरो मुकाबला, लाइव मैच देखने के लिए अपनाए ये तरीका

श्रीलंका और भारत के बीच दूसरा वनडे मैच से पहले जान लिजिए इससे जुड़ी अहम जानकारी। जानें- कब कहां और कैसे देख सकते हैं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट। पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया था। श्रीलंका को 7 विकेट से हराया था।

By TaniskEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 08:37 AM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 11:07 AM (IST)
Ind vs SL 2nd ODI: भारत के खिलाफ श्रीलंका के लिए करो या मरो मुकाबला, लाइव मैच देखने के लिए अपनाए ये तरीका
श्रीलंका और भारत के बीच दूसरा वनडे मैच आज।

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज खेला जाएगा। पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया था। श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया था। ऐसे टीम इस मैच को जीतकर लय बरकरार रखने के साथ-साथ सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में शिखर धवन की अगुवाई में पूरी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। इशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने उस मैच में डेब्यू किया। किशन का उस दिन जन्मदिन भी था और उन्होंने शानदार अर्धशतक जड़ा। पृथ्वी शॉ और धवन ने भी अच्छी बल्लेबाजी की। दोनों ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। सूर्यकुमार ने भी 20 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली। दूसरी ओर श्रीलंका की टीम ने इस मैच में खराब प्रदर्शन किया। टीम दूसरे वनडे मैच को जीतकर सीरीज में अपनी उम्मीद बरकरार रखने की कोशिश करेगी। 

श्रीलंका और भारत के बीच दूसरा वनडे मैच से पहले जान लिजिए इससे जुड़ी अहम जानकारी। जानें- कब, कहां और कैसे देख सकते हैं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट।   

श्रीलंका और भारत के दूसरा वनडे मैच कब खेला जाएगा?

श्रीलंका और भारत के बीच दूसरा वनडे मंगलवार 20 जुलाई, 2021 को खेला जाएगा।

श्रीलंका और भारत के बीच दूसरा वनडे कहां खेला जाएगा?

श्रीलंका और भारत के बीच दूसरा वनडे कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

श्रीलंका और भारत के बीच वनडे कितने बजे शुरू होगा?

श्रीलंका और भारत के बीच दूसरा वनडे भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा।

श्रीलंका और भारत के बीच टॉस कब होगा?

श्रीलंका और भारत के बीच टॉस दोपहर 2.30 बजे होगा।

कैसे देख सकते हैं मैच?

श्रीलंका और भारत के बीच आप भारत के दूसरे वनडे को सोनी सिक्स/सोनी सिक्स एचडी, सोनी टेन 3/सोनी टेन 3 एचडी पर सोनी लिव पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

chat bot
आपका साथी