ICC Women's T20 World Cup 2020: पहले मैच में टीम इंडिया के सामने सबसे मुश्किल टीम, जानिए पूरा कार्यक्रम

ICC Women T20 World Cup 2020 आईसीसी टी20 विश्व कप में टीम इंडिया की पहली टक्कर मेजबान ऑस्ट्रेलिया से होगी।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Thu, 20 Feb 2020 01:12 PM (IST) Updated:Thu, 20 Feb 2020 01:12 PM (IST)
ICC Women's T20 World Cup 2020: पहले मैच में टीम इंडिया के सामने सबसे मुश्किल टीम, जानिए पूरा कार्यक्रम
ICC Women's T20 World Cup 2020: पहले मैच में टीम इंडिया के सामने सबसे मुश्किल टीम, जानिए पूरा कार्यक्रम

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहली बार टी20 विश्व कप जीतने के इरादे से ऑस्ट्रेलिया पहुंची है। भारत का इरादा टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार अंदाज में करने की होगी। आईसीसी टी20 विश्व कप में टीम इंडिया की पहली टक्कर मेजबान ऑस्ट्रेलिया से होगी। कंगारू टीम मौजूदा चैंपियन है और हालिया ट्राई सीरीज में भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

विश्व कप में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिसे दो ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय टीम ग्रुप ए में है और उसके साथ ऑस्ट्रेलिया और न्यूीजलैंड जैसी बेहद ताकतवर टीम है। भारतीय टीम ने अब तक तीन बार टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई है लेकिन कभी इससे आगे नहीं बढ़ पाई। इस बार हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया इतिहास रचने का इरादा लेकर पहुंची है।

भारत का विश्व कप कार्यक्रम

टीम इंडिया का पहला ही मुकाबला मेजबान टीम के साथ होगा। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले जाने वाले इस हाई वोल्टेज मुकाबले के साथ टूर्नामेंट का आगाज होने वाला है। भारतीय टीम सिडनी में 21 फरवरी को भारत के समय के मुताबिक 1.30 बजे विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी।

भारत की दूसरा मुकाबला 24 फरवरी को पर्थ में बांग्लादेश की टीम के साथ होना है। यह मैच भारतीय समय के मुताबिक शाम 4.30 बजे शुरू होगा। तीसरे मैच में भारत को न्यूजीलैंड के साथ खेलना है। यह मैच 27 फरवरी को मेलबर्न में भारतीय समय के मुताबिक सुबह 8.30 बजे शुरू होगा। आखिरी ग्रुप मैच में भारत का सामना श्रीलंका के साथ होगा। यह मैच मेलबर्न में 29 फरवरी को दोपहर 1.30 बजे से भारत में देखा जा सकता है।

भारत का विश्व कप कार्यक्रम 

टीमें                             वेन्यू       तारीख          भारतीय समय के मुताबिक 

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया   सिडनी   21 फरवरी    दोपहर 1.30 बजे 

भारत बनाम बांग्लादेश    पर्थ        24 फरवरी     शाम 4.30 बजे

भारत बनाम न्यूजीलैंड    मेलबर्न    27 फरवरी    सुबह 8.30 बजे

भारत बनाम श्रीलंका      मेलबर्न    29 फरवरी    दोपहर 1.30 बजे

chat bot
आपका साथी