17 साल बाद श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट मैच में हराया

रंगना हैराथ की शानदार गेंदबाजी की मदद से श्रीलंका ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 106 रनों से हराया।

By sanjay savernEdited By: Publish:Sat, 30 Jul 2016 10:17 PM (IST) Updated:Sun, 31 Jul 2016 02:15 AM (IST)
17 साल बाद श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट मैच में हराया

पालेकेले। आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरी बार किसी टेस्ट मैच में हराया है। इससे पहले श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को वर्ष 1999 में टेस्ट में हराया था। उसके 17 वर्ष के बाद श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया पर टेस्ट मैच में जीत दर्ज की है।

श्रीलंका ने पहले टेस्ट मैच में रंगना हैराथ की शानदार गेंदबाजी की मदद से ऑस्ट्रेलिया को 106 रनों से हराया। 268 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 161 रनों पर सिमट गई। दूसरी पारी के शतकवीर कुशल मेंडिस को मैन ऑफ द मैच चुना गया। श्रीलंका ने इसी के साथ 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम दिन 63/3 से आगे खेलना शुरू किया। हैराथ ने दोनों नाबाद बल्लेबाजों को आउट कर घरेलू टीम की राह आसान कर दी। उन्होंने वोग्स (12) को अपनी गेंद पर लपका। मिचेल मार्श ने स्मिथ के साथ पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन वे 25 रन बनाकर हैराथ के शिकार बने। स्मिथ 55 रन बनाने के बाद हैराथ द्वारा पैवेलियन भेजे गए।

इसके बाद स्टार्क और लियोन भी टिक नहीं सके। मेहमान टीम ने लगातार मेडन ओवर खेलने का रिकॉर्ड बनाया। पीटर नेव्हिल और स्टीव ओकैफी ने लगातार 22.5 ओवर मेडन खेले। नेव्हिल 115 गेंदों में 9 रन बनाने के बाद डीसिल्वा के शिकार बने। हैराथ ने ओकैफी को आउट कर श्रीलंकाई पारी का अंत किया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने लगातार 25.3 ओवर मेडन खेलकर इतिहास रचा। हैराथ ने 54 रनों पर 5 विकेट लिए।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी