Happy Birthday Mahendra Singh Dhoni: बीसीसीआई और आईसीसी ने ऐसा दिया तोहफा कि संजोकर रखेंगे धौनी

Happy Birthday Mahendra Singh Dhoni भारतीय टीम के सुपरस्‍टार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को BCCI और ICC ने जन्‍मदिन पर ऐसा तोहफा दिया है कि वह इसे जिंदगी भर संजोकर रखेंगे।

By Rizwan MohammadEdited By: Publish:Sun, 07 Jul 2019 01:29 PM (IST) Updated:Sun, 07 Jul 2019 01:29 PM (IST)
Happy Birthday Mahendra Singh Dhoni: बीसीसीआई और आईसीसी ने ऐसा दिया तोहफा कि संजोकर रखेंगे धौनी
Happy Birthday Mahendra Singh Dhoni: बीसीसीआई और आईसीसी ने ऐसा दिया तोहफा कि संजोकर रखेंगे धौनी

नई दिल्ली, जेएनएन। Happy Birthday Mahendra Singh Dhoni: भारतीय टीम के सुपरस्‍टार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को उनके जन्‍मदिन पर दुनियाभर से क्रिकेटर और उनके फैंस बधाई दे रहे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने धौनी के जन्‍मदिन पर कुछ ऐसा तोहफा दिया है कि वह इसे जिंदगी भर संजोकर रखेंगे।

भारत को दूसरा वर्ल्‍ड कप दिलाने वाले महेंद्र सिंह धौनी 7 जुलाई को अपना 38वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उनके दोस्‍त, रिश्‍तेदार धौनी को तरह तरह के गिफ्ट दे रहे हैं। भारतीय क्रिकेट के दिग्‍गजों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी को समर्पित आईसीसी ने एक वीडियो पोस्‍ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें उन्‍हें भारतीय क्रिकेट को बदलने वाला चेहरा बताया गया है।

आईसीसी ने क्रिकेट को दिए योगदान के लिए महेंद्र सिंह धोनी को यह तोहफा दिया है। इसमें लिखा गया है कि धोनी ऐसा नाम है जिसने पूरी दुनिया के करोड़ों को इंस्‍पायर किया है। आईसीसी के इस वीडियो पोस्‍ट में धोनी के अलग अलग विनिंग मोमेंट और हिटिंग मोमेंट को दिखाया गया है। इसके अलावा धौनी के डिफरेंट पोज वाली तस्‍वीरों का कोलाज भी सोशल मीडिया पर पोस्‍ट किया है।

One man

A billion emotions

A lifetime of memories

Happy Birthday, @msdhoni 😍 pic.twitter.com/Xflr6aBe2L

— ICC (@ICC) July 7, 2019

वहीं, बीसीसीआई ने भी धौनी के बर्थडे पर उन्‍हें ढेर सारी बधाई दी है। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट शेयर करते हुए धौनी के चार वर्ल्‍ड कप में चार अलग अलग लुक को दिखाते हुए एक कोलाज तस्‍वीर शेयर की है। इसके जरिए बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट को धौनी के दिए योगदान को याद करते हुए सराहा है। महेंद्र सिंह धौनी के लिए यह दोनों ही तोहफे बहुमूल्‍य हैं। इसमें दिख रहीं उनकी पिक्‍चर्स को वह संजोकर जरूर रखाना चाहेंगे।

4 World Cups 🏆🏆🏆🏆

4 Different Looks 😎😎

Which one do you like the most? Take a pick #HappyBirthdayDhoni 🎂🎂 #TeamIndia pic.twitter.com/74F7tCpfBw — BCCI (@BCCI) July 6, 2019

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ऐसे इकलौते कप्‍तान हैं जिसने टीम इंडिया को दो दो वर्ल्‍ड कप खिताब दिलाए हैं। भारत ने वर्ल्‍ड कप का पहला खिताब 1983 में कपिल देव की कप्‍तानी में जीता था। इसके बाद धोनी की कप्‍तानी में भारतीय टीम ने 2011 में दूसरी बार इस खिताब को हासिल किया था। इससे पहले धोनी टी 20 वर्ल्‍ड कप जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी और दुनिया के पहले कप्‍तान बने थे।

🔹 A name that changed the face of Indian cricket

🔹 A name inspiring millions across the globe

🔹 A name with an undeniable legacy

MS Dhoni – not just a name! #CWC19 | #TeamIndia pic.twitter.com/cDbBk5ZHkN— ICC (@ICC) July 6, 2019

chat bot
आपका साथी