बेंगलूर वनडे में हुई रनों की आतिशबाजी, लगे कुल 38 छक्के

नई दिल्ली। दीपावाली के माहौल और सीरीज में बरस रहे रनों को देखकर बेंगलूर में आखिरी वनडे में चौकों-छक्कों की आतिशबाजी का अनुमान बिल्कुल सही निकला। टीम इंडिया ने शनिवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में रोहित शर्मा के डबल धमाके (20

By Edited By: Publish:Sun, 03 Nov 2013 12:35 PM (IST) Updated:Sun, 03 Nov 2013 12:37 PM (IST)
बेंगलूर वनडे में हुई रनों की आतिशबाजी, लगे कुल 38 छक्के

नई दिल्ली। दीपावाली के माहौल और सीरीज में बरस रहे रनों को देखकर बेंगलूर में आखिरी वनडे में चौकों-छक्कों की आतिशबाजी का अनुमान बिल्कुल सही निकला। टीम इंडिया ने शनिवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में रोहित शर्मा के डबल धमाके (209 रन) की मदद से ऑस्ट्रेलिया को 57 रन से हराते हुए सीरीज पर 3-2 कब्जा जमा कर देश को दिवाली का शानदार तोहफा दिया। ऑस्ट्रेलिया का अंतिम विकेट गिरते ही देश के तमाम हिस्सों में पटाखे छूटने लगे। आर या पार वाले इस मैच में रोहित शर्मा ने दोहरा शतक जड़ते हुए रिकॉर्डो की झड़ी लगाकर अपना नाम इतिहास में दर्ज कराया। इतना ही नहीं इस मैच में कुल अड़तीस छक्के लगे जो नया रिकॉर्ड है। भारत ने 19, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने भी इतने ही छक्के मारे। इससे पहले का रिकॉर्ड भारत और न्यूजीलैंड के नाम था जिनके बीच 2009 में क्राइस्टचर्च में हुए हुए मुकाबले में 31 छक्के लगे थे।

मैच की झलकियां:-

- भारत के विनय कुमार वनडे क्रिकेट में देश के सबसे महंगे गेंदबाज बने। उन्होंने नौ ओवर में 102 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

- मैकाय 10 ओवर में 89 रन खर्च करके ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच गए।

- जेम्स फॉकनर ने 57 गेंद पर अपना पहला और ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे तेज शतक ठोका।

- ग्लेन मैक्सवेल (60) ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 18 गेंद में अर्धशतक पूरा करके सबसे तेज अर्धशतक के ऑस्ट्रेलियाई रिकॉर्ड की बराबरी की।

- आखिरी छह ओवरों में भारत ने 115 (15, 16, 26, 20, 17, 21) रन बनाए, जो पिछले दस साल में किसी भी टेस्ट खेलने वाली दो टीमों के मुकाबले में सबसे ज्यादा है।

::: रोहित शर्मा :::

पहले 50 रन : 71 गेंद

दूसरे 50 रन : 43 गेंद

अगले 109 रन : 44 गेंद

कुल रन : 209 [158]

1. रोहित वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बने। दोहरा शतक लगाने वाले तीनों बल्लेबाज भारतीय हैं।

2. रोहित के 209 रन वनडे क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। वनडे में सबसे बड़ा स्कोर बनाने के मामले में वीरेंद्र सहवाग (219) शीर्ष पर हैं।

3. वनडे क्रिकेट के इतिहास में किसी एक पारी में सबसे अधिक 16 छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित ने अपने नाम किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन (15) के नाम था।

4. रोहित ने सबसे कम मैच और सबसे कम उम्र में वनडे क्रिकेट में 200 रनों के आंकड़े को पार करने का कारनामा किया।

5. अपनी पारी के दौरान रोहित ने पांचवें विकेट के लिए कप्तान धौनी के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड 167 रन की साझेदारी की।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी