धौनी करेंगे सभी खेलों के विकास में सहयोग

टीम इंडिया के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धौनी ने बताया है कि वह झारखंड में सभी खेलों के विकास में हरसंभव सहयोग देने के लिए तैयार हैं। धौनी फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में नहीं खेल रहे हैं।

By Edited By: Publish:Sat, 10 Dec 2011 11:47 AM (IST) Updated:Sat, 10 Dec 2011 11:47 AM (IST)
धौनी करेंगे सभी खेलों के विकास में सहयोग

रांची। टीम इंडिया के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धौनी ने बताया है कि वह झारखंड में सभी खेलों के विकास में हरसंभव सहयोग देने के लिए तैयार हैं। धौनी फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में नहीं खेल रहे हैं।

झारखंड सरकार की तरफ से 34वें राष्ट्रीय खेलों में राज्य के लिए पदक जीतने वाले खिलाडि़यों को नकद सम्मान दिए जाने वाले समारोह में धौनी ने कहा कि वह सिर्फ क्रिकेट से ही प्रेम नहीं करते बल्कि हर खेल में उनकी रुचि है और वह सभी खेलों के विकास के लिए हरसंभव मदद देने को उत्सुक हैं। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री अर्जुन मुण्डा की उपस्थिति में इन खिलाडि़यों को अपने हाथ से नकद पुरस्कार की राशि देने के बाद कहा कि झारखंड के प्रतिभाशाली खिलाड़ी मुक्केबाज अरुण मिश्रा, तीरंदाज दीपिका कुमारी और अन्य खेलों के प्रतिभावान खिलाडि़यों की मदद के लिए वह हमेशा तैयार हैं। राष्ट्रमण्डल खेलों में तीरंदाजी में कई स्वर्ण पदक जीतने वाली झारखण्ड की दीपिका कुमारी तो धौनी जैसे दिग्गज क्रिकेटर के हाथों नकद पुरस्कार प्राप्त कर निहाल हो उठीं। उन्होंने कहा कि वह अपने ही राज्य में इस विश्व प्रसिद्ध खिलाड़ी के हाथों पुरस्कार प्राप्त कर बेहद खुश हैं। धौनी ने भी कहा कि उन्होंने इस साल आयोजित हुए राष्ट्रीय खेलों में शामिल होने का अपना वादा खेल विजेताओं को पुरस्कार देकर पूरा किया जिससे उन्हें बेहद संतोष है। इससे पूर्व आस्ट्रेलिया दौरे पर जाने से पहले शुक्रवार को धौनी ने यहां अपने सिद्ध देवड़ी मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना भी की।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी